हमारे चेहरे की सुंदरता दांतों पर निर्भर करती है। दांत बेहतर स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी और महत्वपूर्ण हैं। लेकिन शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आप दांत देखकर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य के बारे में जान सकते है।
दांत खोलते है ये राज:
# जिनके दांत धीरे-धीरे उखड़ते रहते हैं, उनकी आयु लंबी होती है।
# जिस स्त्री के दांत के ऊपर दांत हो, वह बेहद चतुर और शासन करने वाली होती है।
# जिस पुरुष के दांत सीधे समान रूप से उठे और चिकने होते हैं, वैसे लोग धनी होते हैं।
# जिन स्त्रियों के ऊपर व नीचे 16-16 दांत हों और सफेद रंग के हों, उसे पति से बहुत सारा प्यार मिलता है।
# जिन स्त्रियों के दांत नोकदार, एक सीध में सफेद और आपस में मिले हुए होते हैं, वह सौभाग्यशाली होती हैं।
# जिनके बत्तीस दांत होते हैं, जीवन के हर एक क्षेत्र में सफलता पाते हैं, जो बोल देते हैं, वह सत्य हो जाता है।

0 Comments