घर में इन पौधों का होना माना जाता है शुभ, चमक जाएगी आपकी किस्मत...


वास्तुशास्त्र में पेड़ो को बहुत महत्व दिया जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के बाहर पेड़ लगाते समय ध्यान रखना चाहिए कि पेड़ भवन से इतनी दूर लगाए जाएं कि सुबह 9 बजे से लेकर तीसरे प्रहर यानी तीन बजे तक पेड़ की छाया मकान पर न पड़े।

इन पेड़ों को माना जाता है शुभ और लगाने के तरीके:

# पाकड़, गूलर, आम, नीम, सुही, बहेड़ा, कांटे वाला बरगद, पीपल, कैथ, इमली की लकड़ियों को निर्माण कार्य में नहीं लगाना चाहिए।

# घर के पूर्व में ऊंची इमारतें या विशाल वृक्ष नहीं होने चाहिए। इसके साथ ही देवालय, मठ, मकान सूर्य की किरणें और वायु से वंचित रहे वह शुभफलदायी नहीं होता।

# विशाल वृक्षों में कैथ वृक्ष घर के उत्तर में वट वृक्ष, पूर्व में गूलर दक्षिण में तथा पीपल पश्चिम लगाना शुभ होता है।

# घर के सामने आंगन में गुलाब, गेंदा, रात की रानी, बेला आदि सुगंध वाले पौधे गमलों में या ऐसे ही लगाएं कि दूर से नजर आएं। अशोक के पेड़ घर के सामने नहीं लगाना चाहिए। यह घर को शुद्ध रखते हैं।

# घर के पास कांटे वाले पौधे जैसे बेर की झाड़ी, अकोआ, महुआ आदि नहीं लगाना चाहिए। अगर पहले से हैं तो इन्हें कटवा दें या इनके बीच शुभदायक पौधे जैसे अशोक, शाल, कटहल लगा देना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments