सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को ग्राम पंचायत अधिकारी बनने का सुनहरा मौका मिल रहा हैं। जो युवा नौकरी करना चाहते मौके का फायदा उठाये और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत अधिकारी के इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक आ गयी हैं। इच्छुक उम्मीदवार 24 दिसंबर तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। क्यों की इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी।
बता दें की अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रेजुएट्स युवाओं के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी के खाली पड़े 292 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं।
जो युवा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की नौकरी करना चाहते हैं वो ऑनलाइन आवेदन करने में थोड़ी भी देर ना करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए युवाओं को पहले अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा। इसके बाद नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करनी होगी।
ऑनलाइन आवेदन के लिए डाइरेक्ट लिंक : https://recruitment.uksssconline.in/

0 Comments