बॉलीवुड फिल्म तेरे नाम फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है। इस फिल्म के लेखक बाला का एक दोस्त लड़की के प्यार में धोखा खाने की वजह से अपना मानसिक संतुलन खो देता है। इसके बाद इसे मानसिक शरण में भर्ती करवाया जाता है। अपने दोस्त की कहानी से प्रेरित होकर लेखक बाला ने यह कहानी लिखी थी।
2. साल 2004 में फिल्म तेरे नाम की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हुई थी। इस फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपए था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 24 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी।
3.फिल्म तेरे नाम के लिए सबसे पहले अजय देवगन और अमीषा पटेल को ऑफर किया गया था। लेकिन इसके बाद इस फिल्म के लिए अभिनेता सलमान खान और भूमिका चावला को लिया गया था।
4.जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्री डेजी शाह ने इस फिल्म के एक गाने में सलमान खान के पीछे डांस किया था।
5.अभिनेता सलमान खान की फिल्म तेरे नाम और वांटेड में एक बहुत ही खास कनेक्शन है। आपको बता दें कि महेश वर्मा ने फिल्म वांटेड में एक गुंडे का किरदार निभाया था। इन्होंने ही फिल्म तेरे नाम में सलमान खान का सर ट्रेन से भीड़ आया था।
6.बॉलीवुड फिल्म तेरे नाम के बाद अभिनेता सलमान खान का हेयर स्टाइल बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हुआ था। इस फिल्म को दर्शकों ने इतना ज्यादा पसंद किया गया था। कि एक दर्शक ने थिएटर में कांच की बोतल अपने हाथ में फोड़ दी थी।
0 Comments