अन्न और धन की नहीं होगी कमी अगर घर में लगाएंगे ये 6 पौधे, जानिये-_

 जानिए तुलसी के 5 प्रकार और 10 करिश्माई लाभ


1. तुलसी: इसको सबसे पवित्र जड़ी-बूटी माना जाता है। कहते हैं कि अगर आपके घर में किसी तरह की नेगेटिव एनर्जी मौजूद है तो ये पौधा उसे नष्ट कर देगा। इसके पौधे को उत्तर, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व में रखें। इसे पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिशा में ना लगाएं। साथ ही रविवार को छोड़कर महिलाओं को रोजाना इसको जल दें। इससे घर में सुख-संपदा, शांति बनी रहेगी।

2. मोगरा: मनमोहक खुशबू देने वाला यह पौधा भी घर के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख शांति बनी रहती है। साथ ही यह कर्ज, कष्ट और बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है। वास्तु के अनुसार, इस पौधे को ऐसी जगह पर लगाना चाहिए, जहां सूरज की उचित रोशनी आती हो। आप इस पौधे को पूजा-अर्चना के लिए भी यूज कर सकते हैं।

3. आंवला: अगर घर के उत्तर और पूरब दिशा में इस पेड़ को लगा लिया जाए तो घर के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। वहीं इसका सेवन आपकी कई बीमारियों को भी दूर रखता है।

4. मनी प्लांट: यह देखने में जितना अच्छा लगता है, उतना ही इसे लगाने के फायदे भी हैं। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है। वहीं इस पौधे को लगाने से आमदनी बढ़ती है और आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। दक्षिण-पूर्व दिशा में इसे लगाने से घर के सभी तरह के वास्तु-दोष समाप्त हो जाते हैं।

5. शमी का पौधा: शास्त्रों में जिन नवग्रहों से संबंधित पेड़-पौधों का जिक्र मिलता है, उन्हीं में से एक है यह पौधा। इसका सम्बन्ध शनिदेव से है। इसका पेड़ घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना अच्छा रहता है। अगर किसी के घर में यह पौधा लगा है तो वह कर्ज, कष्ट और बीमारियों से कोसों दूर रहता है।

6. मीठा नीम या कड़ी पत्‍ता: इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसके अलावा इससे घर के किसी भी सदस्य को धन की कमी नहीं होती। इसके साथ ही इस पौधे को लगाने से घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

Post a Comment

0 Comments