इस महीने आएगा 6 करोड़ लोगों के PF अकाउंट में पैसा, मिसकॉल देकर चेक करें अपना बैलेंस

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन – Legend News


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) वित्त वर्ष 2019-20 के लिए इस महीने के अंत तक कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड (Employee's Provident Fund) में 8.5 फीसदी की ब्याज जमा करेगा. इससे करीब 6 करोड़ पीएफ खाताधारकों (PF Accountholders) के खाते में पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान की ब्याज की रकम जमा होगी. इससे पहले सितंबर में श्रम मंत्री संतोष गंगवार की अगुवाई में हुई बैठक में EPFO ने ब्याज को 8.15 फीसदी और 0.35 प्रतिशत की दो किस्तों में डालने का फैसला किया था.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि श्रम मंत्रालय (Labor Ministry) ने फाइनेंस मिनिस्ट्री को 2019-20 के लिए EPF में एक बार में 8.5 प्रतिशत का ब्याज डालने का प्रस्ताव भेजा है. यह प्रस्ताव इसी महीने भेजा गया है. सूत्र ने कहा कि इस प्रस्ताव पर फाइनेंस मिनिस्ट्री की मंजूरी कुछ दिन में मिलने की उम्मीद है. ऐसे में अंशधारकों के खातों में ब्याज इसी महीने डाला जाएगा. सूत्र ने बताया कि इससे पहले वित्त मंत्रलय ने बीते वित्त वर्ष के लिए ब्याज पर कुछ स्पष्टीकरण मांगा था. वित्त मंत्रालय को यह स्पष्टीकरण दे दिया गया है.

Post a Comment

0 Comments