दिल्ली के इन 5 बाजारों के आगे देश के सारे बाजार फेल, मिलता है कम पैसों में ज्यादा सामान--..



दिल्ली। हर कोई दिल्ली जाकर अपनी किस्मत जरूर आजमाना चाहता है। ऐसे में समय-समय पर दिल्ली में कई व्यापारी आए और नतीजन आज दिल्ली में कई सारे संपन्न बाजार हैं। इन बाजारों से अन्य शहरों के बाजारों में सामान जाता है। दिल्ली के बाजारों की अपनी खासियत है, यह किसी को नाखुश नहीं करते हैं। महंगे से महंगा और सस्ते से सस्ते सामान यहां उपलब्ध है। दिल्ली खरीदारी के मामले में सभी को संतुष्ट करना जानती है। अगली स्लाइड्स से जानिए दिल्ली के इन बाजारों के बारे में, जहां मिलता है सस्ता और सुंदर सामान।

यदि आप किताबों के दीवाने हैं तो नई सड़क बाजार आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां हर प्रकार की किताब आपको मिल जाएगी। ऐसी कोई किताब नहीं जो यहां उपलब्ध न हो। यहां की खासियत यह है कि आपको कम से कम दाम में किताबें मिलेंगी। साथ ही आप अपनी पुरानी किताबें भी यहां बेच सकते हैं।

यदि आपको सस्ती, सुंदर और ब्रांडेड जींस की तलाश है तब तो आपको सीधे जाना चाहिए टैंक रोड। कहा जाता है कि यह जींस का सबसे बड़ा बाजार है। अन्य शहरों में भी जींस यहां से भेजी जाती हैं। ऐसे में आपको कम दाम में अच्छी से अच्छी जींस यहां मिल जाएगी। आप सामान्य जींस पर किसी भी ब्रांड का टैग भी लगवा सकते हैं।
यदि आपको ब्रांडेड जूते पहनने का शौक है लेकिन आप के पास फिलहाल उतने रूपये नहीं है तो मन मारने की आवश्यकता ही नहीं है। मजनू के टीले पर आपको जूतों के बड़े से बड़े ब्रांड की फर्स्ट कॉपी मिल जाएगी जो कि हूबहू नाइकी, रीबॉक के जूतों जैसी ही दिखाई देगी। बस दाम उनका आपके बजट में होगा।

महिलाओं के पसंदीदा बाजार की यदि बात करें तो वो है सरोजिनी नगर मार्केट क्योंकि यहां महिलाओं के फैशन से जुड़े सामान बेहद काम दामों में मिल जाते हैं। महिलाएं यहां भाव-ताव करके दामों को कम भी करवा सकती हैं और एक ही जगह पर यहां हर प्रकार का सामान उपलब्ध होता है इसलिए महिलाओं के लिए तो यह जगह किसी खजाने से कम नहीं है।

यदि आप पाकक्रिया में रूचि रखते हैं और आसानी से आपको कई सारे मसाले उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तब आपको जाना होगा खारी बावली। इसे एशिया के सबसे बड़े मसाला बाजार होने का दर्जा प्राप्त है। यहां हर तरह का मसाला होलसेल दाम में उपलब्ध होता है।


Post a Comment

0 Comments