आईपीएल 2020 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पहले बल्लेबाज़ी कर रही है. हैदराबाद की टीम में आज रिद्धिमान साहा नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह श्रीवत्स गोस्वामी को टीम में शामिल किया गया है. वहीं आरसीबी की टीम में भी आरोन फिंच, एडम जेम्पा और नवदीप सैनी की वापसी हुई है.
टॉस के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. हमने ओस के कारण यह फैसला लिया है. हालांकि, दूसरी पारी में विकेट भी खासा नहीं बदलेगा. हम बिना किसी दबाव के हैं, इसने पहले ही कुछ खेल शुरू कर दिए हैं. दुर्भाग्य से साहा चोटिल हो गए हैं. उनकी जगह गोस्वामी टीम में आए हैं. ट्रॉफी हमारे लिए बहुत मायने रखती है.
इन चीजों का सेवन तांबे के बर्तन में गलती से भी ना करें,सेहत के लिए हो सकता है खतरा
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन- रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, राशिद खान, शाहबाज नदीम, टी नटराजन और संदीप शर्मा.
बढ़ जाती हैं सर्दियों में होंठ फटने की समस्या, इन 3 तरीकों से करें देखभाल

0 Comments