वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार व्यक्ति को अपना घर तो इसके अनुसार बनाना ही चाहिए साथ ही साथ घर में धन तो रखने के लिए भी इसकी सलाह ज़रूर लेनी चाहिए। क्योंकि अक्सर कुछ लोगों को देखा जाता है कि वो कही पर भी अपने पैसों को रख लेते हैं। जो वास्तु के मुताबिक अच्छा नहीं होता। तो आइए जानते हैं कहां रखने से धन घटता है।
वास्तु के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक प्रत्येक व्यक्ति को घर में कैश व ज्वेलरी को रखते समय वास्तु की दिशाओं का ध्यान रखना चाहिए। अगर इसे रखते समय उचित दिशा या स्थान पर धन न रखा जाए तो धन बढ़ता नहीं बल्कि धीरे-धीरे कम होने लगता है।
ऐसे में वास्तु विशेषज्ञों बताते हैं घर की दक्षिण-पूर्व के बीच की दिशा को आग्नेय कोण कहते हैं, जहां पर धन रखने से धन घटता है। इतना ही नहीं इस स्थान में धन को जमा करके रखने से व्यक्ति पर कर्ज की स्थिति बनती है। न ही धन में बढ़ोतरी होती है।
वास्तु के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा के बीच के स्थान को नैऋत्य कोण के नाम से जाना जाता है। काफी लोग अपने घर की इस दिशा में धन और आभूषण रखते हैं। कहते हैं आमतौर पर इस स्थान में धन आदि वहीं लोग रखते हैं जिन्होंने गलत ढंग से इसे कमाया होता है। धन चाहे कितना भी, कहा जाता है ऐसा धन टिकता हो है मगर कई ऐसे काम पर लगते हैं जो व्यक्ति की किसी तरह की खुशी नहीं देते।
आखिर में आती है पश्चिम दिशा, जहां धन और आभूषण रखने से घर के लोगों को कोई खास प्रकार का फायदा नहीं होता। बल्कि यहां धन रखने से जीवन में आगे धन कठिनाई प्राप्त होने लगता है। इसके अलावा वास्तु में बताया गया है पश्चिम और उत्तर के बीच की दिशा को वायव्य कोण कहते हैं। जहां धन रखने से घर का बजट बिगड़ जाता है। इतना ही नहीं कई हालातों में तो जातक के ऊपर कर्ज जैसी समस्या भी आ जाती है।

0 Comments