IPL 2020 के सफल आयोजन के बाद BCCI का टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा ऐलान

IPL 2020 के सफल आयोजन के बाद BCCI का टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा ऐलान

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने कहा कि बोर्ड अगले साल आईसीसी टी20 विश्व कप की सुरक्षित एवं स्वस्थ मेजबानी के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेगा. भारत से पहले आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसे 2022 के लिए स्थगित कर दिया गया. भारत में 2021 में प्रस्तावित टी20 विश्व कप पर हालांकि इसका कोई असर नहीं पड़ा और इसका आयोजन तय कार्यक्रम के मुताबिक अक्टूबर-नवंबर में होगा.

जय शाह बोले- टी20 वर्ल्ड कप का सुरक्षित आयोजन होगा

आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) से जारी बयान में शाह ने कहा, ' बीसीसीआई यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा कि इस टूर्नामेंट के लिए सभी के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखा जाए.' बोर्ड सचिव ने वादा किया कि विश्व कप के लिए आने वाली सभी टीमों को भारत में शानदार आतिथ्य अनुभव मिलेगा. उन्होंने कहा, ' हम क्रिकेट देखने के शानदार अनुभव प्रदान करने को लेकर दृढ़ संकल्प है. मैं आईसीसी और सदस्य बोर्डों को आश्वस्त करना चाहूंगा कि भारत अपने बेहतरीन आतिथ्य के लिए जाना जाता है. यहां पर आप घर जैसा महौल महसूस करेंगे.'

जय शाह ने आश्वासन दिया कि इस अभूतपूर्व समय और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बीसीसीआई खुद को इसमें ढालने और इसके अनुकूल बनाने का हर संभव प्रयास करेगा. यह टी20 विश्व कप के सातवां सत्र है जिससे पांच साल बाद भारतीय सरजमीं पर इस टूर्नामेंट की वापसी हो रही है. इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में हुए महिला टी20 विश्व कप के बाद यह क्रिकेट का पहला वैश्विक आयोजन होगा. 

Post a Comment

0 Comments