सड़क किनारे ठंड से कांप रहा था पिल्ला, बाहें फैलाकर आया बत्तख और बन गया उसकी मां



सोशल मीडिया पर आए दिन कई तस्वीरें शेयर की जाती हैं, जो वायरल हो जाती हैं। जिन तस्वीरों को लोग काफी पसंद करते हैं, उन्हें वायरल की कैटेगरी में रखा जाता है। हालांकि कई ऐसी तस्वीरें भी होती हैं, जो पुरानी होती है। लेकिन अपने मैसेज के कारण इनकी लोकप्रियता कम नहीं होती। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है।

ठंड से कांपता दिखा पिल्लाशेयर की जा रही तस्वीर में एक पिल्ला बत्तख के पंख के बीच बैठा नजर आ रहा है। बत्तख मां की तरह पिल्ले को पकड़कर लाड करता दिख रहा है। शेयर की गई तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, जिसमें पूरा मामला बताया गया है। दरअसल, ये पिल्ला सड़क के किनारे ठंड से कांपता दिखा। जिसे देख बत्तख से रहा नहीं गया। उसने पिल्ले को अपने पंखों के बीच छिपा लिया और उसे अपने मुंह से गर्म हवा देकर संभाला।

आराम से सो गया पिल्लासड़क किनारे ठंड से कांपते पिल्ले पर किसी की नजर नहीं गई थी। तेज ठंड में उसकी मौत हो सकती थी। लेकिन जैसे ही उसे बत्तख के पंखों के बीच गर्मी मिली, वो तुरंत सो गया। पिल्ले को उसकी मां ने भी अकेला छोड़ दिया था। ऐसे में बत्तख ही उसके लिए मां बन गया।

 शेयर हो रही है तस्वीर

ये तस्वीर किसने ली और ये कहां की है, इसका साफ़ पता नहीं चल पाया है। हालांकि, ये तस्वीर मीडिया में शेयर होती रही है, ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है। लगभग हर जगह ही तस्वीर के साथ इसी कहानी को शेयर किया गया है।

Post a Comment

0 Comments