घर में रखा ये मेंढ़क, बदल सकता है आपकी किस्मत



आजकल चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई का चलन हो चुका है और सभी इन्हे पसंद करते हैं। ऐसे में आजकल ज्यादातर लोग अपने घरों में और आॅफिसों में चीनी वास्तुशास्त्र से जुड़े तमाम तरह की चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि उससे घर पर सकारात्मकता का माहौल हमेशा बना रहता है।

भाग्यशाली है ये मेढक:

# वहीं फेंगशुई में तीन टांगों वाले मेंढक को बहुत ही भाग्यशाली माना जाता हैं और कहते हैं यह जीवन में सुख शांति बनाएं रखता हैं। तीन टांग वाले मेंढ़क को घर में रखने से धन लाभ की प्राप्ति होती हैं और साथ ही यह अच्छी सेहत के नजरिए से भी बहुत ही भाग्यशाली माना जाता हैं।

# फेंगशुई वास्तु शास्त्र में मेंढ़क को घर के अंदर मुख्य दरवाजे के पास रखना ही शुभ माना जाता हैं। मेंढ़क को भूलकर भी किचन या फिर शौचालय के अदंर नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे भाग्य रूठ जाता है।

# फेंगशुई मेंढ़क को कभी भी सीधे जमीन पर ना रखे बल्कि एक ऊंची सतह पर लाल कागज पर या फिर लाल रिबन पर ही रखें क्योंकि इससे लाभ होता है।

Post a Comment

0 Comments