वास्तु शास्त्र के अनुसार दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल कभी ना करें


वास्तु शास्त्र के मुताबिक हमें दूसरों की कुछ चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि दूसरों की ये चीजें इस्तेमाल करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि दूसरों की किन चीजों को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

गिफ्ट या लकी चीज: अगर आपको किसी ने कोई गिफ्ट दिया है तो उसे भी किसी को नहीं देना चाहिए। इसके अलावा अगर आपकी कोई चीज बेहद लकी है तो उसे तो बिल्कुल भी किसी को न दें। वास्तु के अनुसार इससे आपकी सकारात्मक ऊर्जा उसके पास चली जाती है और आपका जीवन कई तरह से प्रभावित होता है।

घड़ी: वास्तु के अनुसार कभी भी दूसरे की घड़ी को अपनी कलाई पर नहीं बांधना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि दूसरों की घड़ी अपनी कलाई में बांधने से आप जीवन में ऊंचाइयों पर नहीं पहुंच सकते। यही नहीं आपके द्वारा की गई मेहनत भी बेकार जाती है।  

पेन (कलम): कभी भी किसी का पेन लें तो उसे जरूर लौटा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि किसी के पेन से काम करके उसे तुरंत लौटा देना चाहिए। ऐसा न करने पर पैसों का नुकसान होता है। (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा।) 

Post a Comment

0 Comments