नुस्खे : दाद खाज-खुजली से हैं परेशान, तो ये उपाय करेंगे जड़ से इलाज


कई बार दाद खाज-खुजली से परेशानी बढ़ जाती है। सर्दियों या मानसून के मौसम में इसका असर कुछ अधिक ही बढ़ जाता है।  दाद एक तरह का फंगल संक्रमण है जो किसी शख्स के सिर पैर, गर्दन या शरीर के अन्य अंदरुनी हिस्सों मे कहीं भी हो सकता है। यह लाल या हल्के भूरे रंग का होता है। जो आकार में गोल होता है। आज हम आपको इसके निदान के बारे में बताए जा रहे हैं।

अपनाएं ये घरेलू नुस्खे:

दाद से निजात पाने के लिए आप नीम के पत्ते और दही का उपयोग कर सकते हैं। इससे खुजली से भी आराम मिलता है। इसके लिए नीम के पत्तों को भिगोकर दही से साथ पीस लें। इस प्रभावित हिस्से पर लेप करें। 

गेंदे के फूल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। गेंदे के फूल के पत्तों को पानी में उबालकर उसका लेप बना लें। इस लेप को दिन में 2 से 3 बार प्रभावित जगह पर लगाएं। आपको कुछ दिनों में फर्क नजर आएगा। 

हल्दी का लेप दाद खाज पर लगाने से भी इससे निजात पाने में मदद मिलती है। एक बार दिन में और रात को सोने से पहले इस उपाय को करे। अजवाइन गर्म पानी में पीस कर इसका लेप दाद पर लगाने से दाद ठीक हो जाता है।

Post a Comment

0 Comments