तरक्की चाहिए तो ऑफिस की टेबल पर रखें इन में से कोई भी एक चीज

 success mantra

हर व्यक्ति चाहता है कि वह तरक्की करें और नई ऊचांइयों पर पहुंचे। सफलता और अधिक से अधिक धन कमाना मनुष्य का लक्ष्य होता है। कभी-कभी कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती इसके लिए आप कुछ खास उपाय कर सकते हैं जिससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। आप फेंगशुई के ये टिप्स अपनाकर अपने जीवन में बदलाव कर सकते हैं:

फेंगशुई और वास्तुशास्त्र में ड्रैगन को ऊर्जा का प्रतीक बताया गया है। वास्तु के अनुसार ड्रैगन के प्रभाव से आलस भी दूर होता है साथ ही रचनात्मक और सृजनात्मक विषयों में जागृति बढ़ती है। ड्रैगन को कार्यालय में रखना शुभ माना जाता है। हालांकि घर में ड्रैगन रखने से बचना चाहिए। घर के बैडरूम में इसे रखने से शादीशुदा जीवन में तनाव बढ़ता है।

वास्तु के अनुसार क्रिस्टल ट्री को कार्यालय में रखने से सुख-समृद्धि आती है। इसे घर या कार्यालय कहीं पर भी रखा जा सकता है। इसको रखने से व्यवसाय में खूब उन्नति आती है। यह रोज क्वार्टज, क्वार्टज, ऐमेथिस्ट तथा मोती आदि विभिन्न रत्नों का का होता हैं। इसे आप अपनी राशि के अनुसार भी बनवाया जा सकता है।

वास्तु के अनुसार बांस के पौधे को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया गया है इसे भी घर या ऑफिस दोनों जगह रख सकते हैं। यह साज-सज्जा की दृष्टि से भी यह आकर्षण का केंद्र बनता ही है और साथ किस्मत भी संवारता है। बांस के पौधे के बारे में कहा जाता है कि कार्यालय में मेज पर सीधी ओर रखना लाभकारी होता है। इसके प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।

वास्तु के अनुसार, लाफिंग बुद्धा कार्यालय में रखना कई तरह से फलदायी होता है। माना जाता है कि घर, कार्यालय अथवा अपने व्यापाकिरक स्थल कहीं पर भी इसको रख सकते हैं। यह स्वास्थ्य, आरोग्यता, करियर, धन लाभ के साथ संतान प्राप्ति में सहायक होता है। लाफिंग बुद्धा को इस तरह रखते हैं कि वह घर में प्रवेश करता हुआ प्रतीत हो।

यह है फेंगशुई कछुआ। इसे आप अपने घर और ऑफिस की टेबल पर भी रख सकते हैं। कछुए के ऊपर छोटा कछुआ और नीचे सिक्के इस बात के प्रतीक हैं कि आप दिन-ब-दिन तरक्की करेंगे।

Post a Comment

0 Comments