सचिन ने 16 नवंबर 2013 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। युवराज भी 10 जून 2019 को संन्यास ले लिया। -फाइल फोटो
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर के संन्यास का आखिरी दिन को याद किया। युवी ने कहा कि आप क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं, लेकिन हमारे दिल से कभी रिटायर नहीं होंगे। सचिन ने 16 नवंबर 2013 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था।
दरअसल, सचिन ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वे एक स्टील के ड्रम के साथ नजर आ रहे हैं। सचिन ने बताया कि यह उनके संन्यास के आखिरी दिन वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और क्रिस गेल ने गिफ्ट दिया था।
आइकॉनिक डे कोई नहीं भूल सकता
युवराज ने इसी पर रिट्वीट किया- यह आइकॉनिक डे कोई नहीं भूल सकता। आप मैदान से जरूर रिटायर हो सकते हैं, लेकिन आप हमारे दिल से कभी रिटायर नहीं होंगे। आप हमेशा महान मास्टर ब्लास्टर रहेंगे।
0 Comments