– शनिवार को शनिदेव की पूजा करने का और उन्हे मनाने का सबसे अच्छा दिन माना जाता है और इस दिन यह खास काम करने से शनि की कुदृष्टि से बचा जा सकता है।
– शनिवार के दिन शनिदेव इस खास उपाय को करने से हम शनि की साढेसाती से मुक्त हो सकते हैं और अपनी कुंडली में से हर तरह के शनिदोष को दूर कर सकते हैं।
– शनिवार को शनिदेव पर सरसों का तेल चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन इस दिन तेल चढ़ाते समय उस तेल में अपना चेहरा देखकर इस मंत्र का उच्चारण करते हुए तेल चढ़ाना अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

– शनिदेव पर तेल चढ़ाते समय आपको ऊँ शं शनैश्चराय नम: शनि मंत्र का जाप करना है यह मंत्र हर तरह के शनिदोष को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है।
– शनि की कृपा पाने के लिए शनिदेव पर काले तिल, काला कपड़ा, काली दाल और लोहा चढ़ाना चाहिए। अगर आप इन सभी चीजों को शनि प्रतिमा पर चढ़ाने में असमर्थ हैं तो आप इन चीजों को हाथ लगाकर किसी अन्य के द्वारा शनिमंदिर में दान भी करवा सकते हैं।
– शनि देव को काले तिल, लोहा, सरसों का तेल और काली उड़द दाल चढ़ाना बेहद ही प्रिय है। इन चीजों को दान करने से आपके परिवार में हर तरह के झगड़े क्लेश शांत होते हैं।
– वहीं शनिमंदिर में तेल दान करते समय अगर उसमें काले तिल डालकर और 7 बार बताए गए शनिमंत्र का जाप करने के बाद दान करने से घर में खुशहाली के रास्ते खुलते हैं।

– शनिवार के दिन अगर आप सीधे हाथ में काला कपड़ा बांधते लेते हैं तो आपके धन में वृद्धि होती है और साथ ही घर में बरकत होती है।
– ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक काला धागा या फिर काला कपड़ा हाथ में बांधने से आपको बुरी नजरों से छुटकारा मिलता है। काली कपड़ा बांधने से आपके मन में बुरे विचार नहीं आते हैं।
– कहते हैं कि शनिदेव न्याय के देवता हैं उनकी चाल धीमी मानी जाती है मगर वे सबके कर्मों का सटीक हिसाब करते हैं और अच्छा कर्म करने वालों पर कृपा और बुरा करने वालों को दण्ड देते हैं।
0 Comments