घर में मोर पंख रखने से बरसती है धन-दौलत, बढ़ता है प्यार

श्री कृष्ण को मोर पंख अत्यंत प्रिय था, इसलिए वे इसे हमेशा अपने मुकुट पर लगाकर रखते थे। आपको बता दें कि प्राचीन काल में मोर पंख को औषधि के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था। साथ ही मोर पंख को घर में रखने से आपको चमत्कारी फायदे होते हैं, आइए इन फायदों के बारे में जानते हैं।

मोर पंख को घर या ऑफिस में रखने से किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी और वास्तु दोष दूर होता है।

मोर पंख को मां लक्ष्मी से भी जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि मोर पंख धन को आकर्षित करता है, इसलिए लोग इसे अपनी तिजोरी में भी रखते हैं।

बेडरुम के अग्नि कोण में मोर की तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहता है। इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Post a Comment

0 Comments