राशिफल 26 नवंबर 2020: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

 आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि व दिन मंगलवार का है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


1. मेष राशि - दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनने के बीच वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद की संभावना के बीच नए दोस्त बनेगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी।

2. वृषभ राशि - प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को दें।

3. मिथुन राशि - जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे की संभावना के बीच बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। परिवार के आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। दिन की शुरुआवात में थोडा समय धर्म में दें।

4. कर्क राशि - कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़े अन्यथा उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

5. सिंह राशि - दिन की शुरुआत नए संकल्पो से होगी। परिजनो के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करने के साथ ही ध्वज भी अर्पण करें,विजय होगी।

6. कन्या राशि - अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन की संभावना के बीच कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

7. तुला राशि - आज का दिन किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें,धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

8. वृश्चिक राशि - सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गो को समय दें।

9. धनु राशि - दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की पूरी सम्भावना है अत: सतर्क रहे। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेगे। उचित होगा दिनचर्या को बदलें।

10. मकर राशि - रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा। इसके अलावा कई लोग आप से नाराज हैं उचित होगा अपने कपडे रहन सहन इन सब के अलावा अपने व्यबहार पर भी ध्यान दें।

11. कुम्भ राशि - परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है।

12. मीन राशि - अपने काम पर ध्यान दें, उचित होगा कि दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।

Post a Comment

0 Comments