राशिफल 26 नवंबर 2020: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि व दिन बृहस्पतिवार यानि गुरुवार का है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

1. मेष राशि - समय की अनुकूलता के चलते बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

2. वृषभ राशि - आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलने के साथ ही दोस्तों के साथ यात्रा होगी।

3. मिथुन राशि -  दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी।न्याय पक्ष मजबूत होगा।

4. कर्क राशि - आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

5. सिंह राशि - व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग के चलते उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

6. कन्या राशि - अपनी जिम्मेदारी को समझे। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ की संभावना के साथ ही व्यबसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंभ होगा। संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे।

7. तुला राशि - अपनी बातों से लोगो का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनो के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

8. वृश्चिक राशि - आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

9. धनु राशि - न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है।परिवार के प्रति सजग रहे।

10. मकर राशि - आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ में कमी आयए।

11. कुम्भ राशि - बोलने से पहले सोचें। आज अप्रिय सूचना से मन दुखी होगा। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंग के चलते तनाव सम्भव है। बिजली के उपकरण खरीदने में धन ख़र्च होगा।

12. मीन राशि - आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है, कम बोलें अच्छा बोलें।

Post a Comment

0 Comments