लोग सफलता और खुशहाली पाने के लिए कई उपाय करते है। इसके साथ ही वो मां लक्ष्मी को भी खुश करने की कोशिश करते रहते हैं। आइए हम आपको बताते हैं 10 ऐसे वास्तु टिप्स को आपका हर बिगड़ा हुआ काम बना देंगे।
1. घर के मुख्य द्वार से ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाओं के प्रवेश का आदान-प्रदान शुरू होता है। इसलिए घर के द्वार पर चांदी के बने स्वास्तिक को बनाएं जिससे घर में सकारात्मकता आएगी। 2. धन के देवता कुबेर का घर उत्तर दिशा में है तो इस वर्ष उत्तर दिशा को सशक्त बनाएं।
3. घर में पेड़-पौधे लगाने से ही सकारात्मक ऊर्जा को स्थान मिलता है। यह पूर्व दिशा के दोषों को हटाकर संतुलन बनाने का कार्य करते हैं। 4. घर के उत्तर, पूर्व से कूडा-करकट को फेंककर, पुराने कपड़ों और अन्य वस्तुओं को हटा दें इससे घर में क्लेश होता है।
5. घर में ऐसे चित्र जो वीरान घर, लड़ाई-झगड़े, पतझड़ आदि नकारात्मक बातों को बढ़ाते हैं उनके स्थान पर वहां मन को उत्साह, आनंद, उमंग, शांति व तरोताजगा करने वाले चित्र लगाएं। 6. जल तत्व संबंधी चित्रों को सोने के कमरे में न लगाएं।

0 Comments