हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बच्चा ने खिलौने में लगे LED बल्ब को खेल-खेल में निगल गया। जिसके कारण बच्चे को लगातार खांसी होने लगी। और बच्चे के सीने में तेज़ दर्द होने लगा, हालांकि, बच्चे के परिजनों को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि वह एक बल्ब निगल चुका है। माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टर ने बच्चे को खांसी और सीने में दर्द की दवाई दे दी।
दवाई खाने के बाद भी बच्चे की तकलीफें कम नहीं हुई, बल्कि पहले के मुकाबले बढ़ती ही जा रही थी। बच्चे को ऐसी हालत में देख माता-पिता काफी घबरा गए, जिसके बाद वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, अस्पताल में जब डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की तो पहले कुछ समझ में नहीं आया। डॉक्टर परेशान थे कि साधारण खांसी की वजह से उसकी हालत इतनी खराब कैसे हो गई।
बाद में डॉक्टरों ने बच्चे का एक्स-रे किया. एक्स-रे रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों की भी हालत खराब हो गई। रिपोर्ट में डॉक्टरों ने देखा कि उसके सांस लेने वाली नली और फेफड़ों के बीच में कोई अज्ञात चीज फंसी हुई है।
बच्चा काफी कम उम्र का था, जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन नहीं किया। समस्या काफी जटिल थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने सोच-समझकर पहले तो बच्चे को बेहोश किया और फिर उसके मुंह के रास्ते कोई चीज डालकर बल्ब बाहर निकाला। बल्ब बाहर निकाले जाने के बाद बच्चे की हालत स्थिर है और अब वह सुरक्षित है।

0 Comments