इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में सबसे पहले प्लेऑफ में जगह बनाने वाली मुंबई इंडियंस ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स पर भी बड़ी जीत हासिल की. मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया और इस जीत के साथ ही उसने अंक तालिका में 18 प्वाइंट जुटा लिये. मुंबई इंडियंस अब 18 अंकों के साथ टॉप 2 में ही रहेगी. मतलब इस सीजन में मुंबई इंडियंस क्वालिफायर 1 में खेलेगी.
मुंबई इंडियंस का क्वालिफायर में पहुंचना कोई मजाक की बात नहीं है. बता दें मुंबई इंडियंस ने जब-जब क्वालिफायर 1 खेला है वो हमेशा आईपीएल ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही है. मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में भी क्वालिफायर 1 खेला था और इन चारों ही सालों में उसने आईपीएल ट्रॉफी उठाई थी. अब इस बार भी मुंबई की टीम क्वालिफायर 1 खेलने वाली है तो ऐसे में क्या एक बार फिर ये टीम चैंपियन बनने वाली है.
मुंबई इंडियंस इस साल भी आईपीएल जीतने की प्रबल दावेदार है. इस सीजन में मुंबई के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ने बेहतरीन खेल दिखाया है. गजब की बात ये है कि मुंबई इंडियंस के अनकैप्ड खिलाड़ी (जो इंटरनेशनल मैच नहीं खेले) भी गजब का प्रदर्शन कर रहे हैं.
गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह 23 विकेट लेकर विकेटों के शिखर पर हैं. ट्रेंट बोल्ट ने भी 13 मैचों में 20 विकेट झटके हैं. बल्लेबाजों की बात करें तो डीकॉक ने सबसे ज्यादा 418 रन बनाए हैं. ईशान किशन भी 395 और सूर्यकुमार यादव 374 रन बना चुके हैं.-WahPost

0 Comments