प्यार और रोमांस का एक तरीका है किस। किस करना हर किसी को पसंद होता है। आपने भी अपने पार्टनर के साथ किस एन्जॉय किया होगा। यह प्यार जताने का प्यारा सा जरिया है, पर क्या आप जानते हैं किस करने से कई शारीरिक और मानसिक लाभ होते हैं। आइए जानते हैं, कैसे किस आपके रिश्ते के साथ -साथ आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।
इम्म्यून सिस्टम: जब आप अपने पार्टनर को किस करते हैं तो अलग-अलग तरह के जर्म्स इधर-उधर होते हैं, जो दोनों की बॉडी को नए तरह के बैक्टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने के लिए तैयार करता है जिससे आपका इम्म्यून सिस्टम मजबूत होता है।
मोटापा: अपने प्यार को किए गये एक किस से आफ पतले भी होते हैं। जी हां, दरअसल किस आपकी कैलोरी को बर्न करता है। कैलोरी बर्न होने से सीधा मतलब है कि शरीर में फैट का कम होना।
तनाव: किस से तनाव दूर होने भी मदद मिलती है। किस उन हार्मोन को बनने से रोकता है जो तनाव का कारण बनते हैं। किस करने से फील गुड हार्मोंस का भी स्राव होता है, जो हमें शांत करते हैं।
# फेस मसाज: किस करते समय आपके चेहरे की 34 फेशियल मसल्स व शरीर की 112 पॉश्च्यरल मसल्स का इस्तेमाल होता है, जोकि फेशियल एक्सरसाइज की तरह काम करती हैं। इससे मांसपेशियां टाइट व टोन्ड रहती हैं।
# ब्लड प्रैशर:अपने पार्टनर को किस करने से आप दोनों के रिश्ता तो मजबूत होते ही है इसके साथ ही पार्टनर को किस करने से ब्लड वेसल्स फैलती हैं, जो आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है।

0 Comments