शास्त्रों में राम भक्त हनुमान जी की महिमा के बारे में बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान जी की आराधना से भक्तो के जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। मंगलवार का दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम दिन माना गया है। यदि आप इस दिन कुछ उपाय अपनाते हैं तो इससे आपको लाभ अवश्य प्राप्त होगा और आपका जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होगा।
मंगलवार के दिन तांत्रिक हनुमान यंत्र की स्थापना
अगर आप मंगलवार के दिन महाबली हनुमान जी की पूजा कर रहे हैं तो आप पूजन स्थान पर तांत्रिक हनुमान यंत्र की स्थापना कीजिए और रोजाना इस यंत्र की पूजा-अर्चना कीजिए। इस उपाय को करने से आपको बहुत ही शीघ्र इसका शुभ फल प्राप्त होगा।
हनुमान चालीसा का पाठ करें
अगर आप हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं तो इसके लिए मंगलवार के दिन शाम के समय किसी भी हनुमान मंदिर में जाइए और वहां पर एक सरसों के तेल का दीपक और एक शुद्ध देसी घी का दीपक जला दीजिए। इसके पश्चात आपको वहीं पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना होगा। शास्त्रों के अनुसार हनुमंत कृपा पाने के लिए यह उपाय अचूक माना गया है।
मंगलवार को माला से राम नाम का जाप
आप मंगलवार के दिन प्रातः काल में स्नान करने के पश्चात किसी भी पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर आपको अपना मुख पूर्व दिशा की तरफ रखना है। इसके बाद आप तुलसी की माला लीजिए और इस माला से राम नाम का जाप कीजिए। आपको कम से कम 11 माला जाप करना होगा। इससे हनुमान जी की कृपा प्राप्त होगी और जीवन के कष्ट दूर होंगे।
मंगलवार के इस उपाय से मनोकामनाएं होंगी पूरी
अगर आप अपनी मनोकामना को पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए मंगलवार की शाम को हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब की माला अर्पित कीजिए। ऐसा करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।
मंगलवार को सिंदूर चढ़ाने से हनुमान जी होंगे प्रसन्न
मंगलवार को अगर आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो हनुमान जी के किसी भी मंदिर में जाकर आप इनको सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित कीजिए। इससे हनुमान जी खुश होकर आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।
इस उपाय से साल भर नहीं होगी रुपए-पैसों की दिक्कत
मंगलवार के दिन आप सुबह स्नान करने के पश्चात बड़ के पेड़ का एक पत्ता लीजिए और इसको साफ पानी से धोने के पश्चात इसको हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर के समक्ष रख दीजिए। इसके पश्चात आपको बड़ के इस पते पर “श्री राम” लिखना होगा। अब इसको आप अपने पर्स में रख लीजिए। ऐसा करने से आपके पर्स में पैसा हमेशा भरा रहेगा।

0 Comments