बॉडी में आयरन की कमी को पूरा करने में बेहद फायदेमंद है अनार। अनार एनीमिया और कई तरह के संक्रामण से दूर रखता है। अनार इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने में कारगर है।
अनार डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, जिन महिलाओं और बच्चो को भूख कम लगती है, वे अनार का रोजाना सेवन शुरू करें। 1 महीने में ही आपको इसका असर दिखाई देना शुरू हो जाएगा।
रोजाना सुबह आनार खाने से खून की कमी नहीं होती। और साथ ही यह रक्त को पतला करता है, क्लॉटिंग नहीं होने देता।
अनार कैंसर रोगियों के लिए रामबाण दवा है, और साथ ही ये प्रोस्टेट कैंसर होने से भी बचाता है।
अनार के साथ-साथ इसके छिलके का पाउडर मुंहासों व पिंपल्स को ठीक करता है। अनार के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके छिलके के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर लगाने से त्वचा में चमक आती है।
अनार डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी बहुत ही लाभदायक होता है, क्योंकि अनार में फ्रक्टोज़ होता है जो शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है।
अनार खाने से दांत दर्द तो दूर होता ही है साथ ही ये दांतो को कैविटी से भी बचाता है।
अनार हड्डियों को मजबूत करता है और जोडों के दर्द में आराम व शरीर में सूजन में आराम दिलाता है।
दिल के मरीज के लिए अनार किसी रामबाण दवा से कम नहीं, अनार का सेवन करने से रक्त धमनियों को सुचारू समान्तर स्थिति में रखता है। जिससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है।

0 Comments