मूंग दाल से बनाएं फेस पैक और लाएं चेहरे पर निखार

मूंग दाल से बनाएं फेस पैक और लाएं चेहरे पर निखार

घर में कई तरह की दालें इस्तेमाल की जाती है, इसमें अधिकतर लोग मूंग दाल (Moong Dal) बनाते हैं. मूंग की दाल में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate), विटामिंस (Vitamins) और फॉस्फोरस जैसे कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत (Health) के लिए काफी फायदेमंद होते हैं लेकिन इस दाल को खाने के साथ सौंदर्य निखार के लिए भी उपयोग किया जाता है. आइए जानते हैं मूंग दाल से चेहरे का निखार किस तरह बढ़ा सकते हैं.

विटामिट ‘ए’ से भरपूर है मूंग दाल

मूंग की दाल से बनने वाले फेसपैक त्वचा में निखार ला सकते हैं क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी त्वचा के लिए काफी लाभप्रद होते हैं. मूंग की दाल में एक्सफोलिएट गुण भी होते हैं, जो त्वचा में निखार लाते हैं. इसके लिए दो चम्मच मूंग दाल रातभर पानी में भिगोकर रखें, फिर अगले दिन इसका पेस्ट बनाकर इसमें एक चम्मच बादाम का तेल और एक चम्मच शहद अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें. आपके चेहरे पर अलग ही निखार दिखने लगेगा. आप यह फेस पैक हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं.

मुलायम त्वचा के लिए

मुलायम त्वचा के लिए मूंग दाल से बढ़िया स्क्रब भी तैयार कर सकते हैं इसके लिए मूंग दाल को अच्छे से पीसकर इसका पाउडर बना लें, फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इससे अपने चेहरे पर स्क्रबिंग करें और कुछ समय के लिए इसे चेहरे पर लगे रहने दें, फिर जब सूख जाए तो पानी से धो लें, कुछ ही दिनों में इस स्क्रब के इस्तेमाल से आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी.

त्वचा की डेड स्किन दूर करने के लिए

मूंग दाल से बने फेस स्क्रब का उपयोग डेड स्किन को हटाने के लिए भी किया जाता है. स्क्रब बनाने के लिए मूंग दाल के पेस्ट में एक चम्मच घी मिला लें और इस स्क्रब को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर चेहरा धो लें. इस स्क्रब को हफ्ते में दो बार लगाते रहें, इससे आपकी त्वचा के डेड सेल्स दूर हो जाएंगे.

टैनिंग को हटाने के लिए

चेहरे पर टैनिंग को दूर करने के लिए मूंग दाल के पेस्ट में दो चम्मच दही मिला लें और इस पैक को चेहरे की टैनिंग वाली जगह पर अच्छी तरह लगाएं और 10 मिनट के लिए लगे रहने दें और फिर चेहरे को अच्छे से धो लें. टैनिंग दूर करने में यह फेस पैक बेहद फायदेमंद होगा.

पिंपल्स दूर करने के लिए

यदि चेहरे पर पिंपल्स होते हैं, तो उसके लिए भी मूंग दाल के फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए चार छोटी चम्मच पिसी हुई मूंग दाल और 4 छोटी चम्मच पीसी हुई मसूर की दाल ले लें और इसमें दो चम्मच घी और थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें. इस फेस पैक को यदि रोजाना इस्तेमाल करेंगे तो चेहरे के मुहांसे जल्द ही दूर हो जाएंगे.

चेहरे पर अनचाहे बालों को हटाने के लिए

त्वचा पर अनचाहे बालों को हटाने के लिए 4 छोटी चम्मच मूंग दाल को भिगोकर रखें. फिर अगले दिन इसका पेस्ट तैयार करके इसमें दो चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर, दो चम्मच चंदन पाउडर और थोड़ा सा दूध मिलाकर इसका फेस पैक तैयार कर लें. इसे चेहरे पर रोज 15 मिनट के लिए लगाएं, अनचाहे बाल दूर हो जाएंगे.

Post a Comment

0 Comments