वास्तु- घर में लगी ये चीजें भी बना सकती है आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर

वास्तु- घर में लगी ये चीजें भी बना सकती है आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति बनी रहे, कभी भी किसी चीज कि कमी न आये। लेकिन आमतौर पर ऐसा नहीं होता है परेशानियों का आना-जाना तो लगा ही रहता है। हर इंसान के जीवन में परेशानी आती है और उसका समाधान भी निश्चित होता है। लेकिन कुछ परेशानियां तो इंसान की ही गलतियों के कारण आती है।

ये चीजें लाती है परेशनी:

# घर के बाहर अगर बिजली का खम्बा होता है तो वह घर की आर्थिक स्थिति को कमजोर बना सकता है और साथ में आप की तरक्की भी अवरुद्ध हो जाती है।

# घर के गेट के बाहर कोई बेल उपर चढ़ रही हो तो उसे जल्दी से कटवा दे नही तो यह घर के लिए शुभ नही है और साथ ही किसी कुछ बुरा होने का संकेत भी देती है।

# घर के बाहर कूड़ा भी एकत्रित हो तो वह भी घर के लिए शुभ नही होता है क्योकि इससे यह ज्ञात होता है की घर में शीघ्र ही आर्थिक स्थिति खराब होने वाली है।

# घर के बाहर अगर गंदा पानी भी एकत्रित हो तो वह भी अच्छा नही मानते है क्योकि इससे घर में पीड़ा आती है और कोई न कोई बीमार हो जाता है।

Post a Comment

0 Comments