दुनिया का हर व्यक्ति चाहता हैं कि उसके पास सबसे अधिक धन दौलत हो वह अपने जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी या फिर परेशानियों का सामना ना करें। इसके लिए वह खूब मेहनत करता हैं और धन कमाता हैं मगर कड़ी मेहनत के बाद भी अगर आपको पैसों की परेशानी झेलनी पड़ रही है तो इसका एक कारण आपके घर का वास्तु शास्त्र या फिर घर में रखी कुछ चीजें हो सकती हैं।
वही वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपके घर के अंदर ही नहीं बल्कि आस-पास उपस्थित वस्तुए भी आपको शारीरिक आर्थिक और पारिवारिक परेशानी का कारण बन सकती हैं। तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं।
आपको बता दें,कि घर के मुख्य द्वार या फिर बाहर कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इनसे ना केवल धन की हानि होती हैं बल्कि व्यक्ति का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो जाता हैं। वही परिवार में लड़ाई झगड़े भी बढ़ जाते हैं।
वही वास्तु के मुताबिक घर के बाहर गंदे पानी का जमाव नहीं होना चाहिए। खासकर पश्चिम दिशा की ओर तो बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। इससे धन हानि हो सकती हैं और आर्थिक तंगी भी हमेशा ही बनी रहती हैं। वही वास्तु के मुताबिक घर के सामने पत्थरों का जमा होना भी अशुभ माना जाता हैं। इससे जीवन में तरक्की की रफ्तार कम हो जाती हैं वही साथ ही साथ घर में पैसो के आने का साधन भी कम हो जाता हैं।

0 Comments