हमारे धर्म में पूजा पाठ का खास माहत्व है। मान्यता है की किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले यदि हवन कराया जाता है तो सभी नकारात्मक चीजे नष्ट हो जाती है। जब कोई अनुष्ठान हवन या यज्ञ कराया जाता है तो इससे निकलने वाली ऊर्जा से व्यक्ति के सभी मनोरथ पूर्ण होते है।
हवन करते समय रखें इन चीजों का ध्यान :
# हवन से पूर्व घर को अच्छी तरह से साफ कर सुसज्जित अवश्य कर लें। तथा उस स्थान का विशेष रूप से ध्यान रखें जहाँ पर आपने भगवान का आसन लगाया है।
# हवन के दिन आपके शरीर और मन का पवित्र होना आवश्यक है आपके मन में कोई भी दूषित विचार नहीं आना चाहिए।
# हवन या यज्ञ करने के पूर्व शुभ समय का चुनाव करना जरूरी है इसके लिए आपको पंचांग देखना जरुरी है इससे शुभ गृह नक्षत्र की जानकारी प्राप्त होती है।
# हवन में जिस लकड़ी का उपयोग हो रहा है वह आम, नीम, पीपल या पैयाँ की सूखी लकड़ी होना चाहिए। क्योकि इन लकड़ियों के उपयोग से वातावरण में शुद्धता आती है।

0 Comments