कई बार हम बहुत ही मेहनत करके पैसा कमाते हैं लेकिन यह पैसा हमारे पास ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाता। घर में धन आता है और चला जाता है ऐसे में पैसों रखने के स्थान में कुछ दोष होने के कारण होता है। इन दोषों से मुक्ति पाने के लिए जानें ये आसान उपाय।
हर में घर में धन अथवा तिजोरी रखने का एक खास स्थान होता है। इस स्थान पर धन रखने से पहले कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए आपका धन दिन दोगुना और रात चौगुना गति से बढ़ेगा।
निवास स्थान के उत्तरी हिस्से में कुबेर का निवास माना जाता है इसलिए तिजोरी रखने का कमरा भी उत्तर दिशा में होना श्रेष्ठ माना जाता है। अगर अलमारी में धन रखना है तो उसके मध्य या ऊपरी में भाग में रखें।
तिजोरी का कमरा चौकोर या आयताकार हो तो शुभ होता है। तिजोरी के सामने कोई तस्वीर न लगाएं। चाहें तो पूर्व या पश्चिम की दीवार पर तस्वीर टांग सकते हैं।
तिजोरी वाले कमरे में सिर्फ एक ही प्रवेश द्वार होना चाहिए। यह प्रवेश द्वार उत्तर या पूर्व दिशा से होना चाहिए। दक्षिण दिशा में कोई भी दरवाजा हो तो उसे तुरंत बंद कर देना चाहिए।

0 Comments