किचन घर का वह हिस्सा होता है जहां पूरे परिवार का भोजन बनता है। घर के सभी स्थानों से ज्यादा इस स्थान को साफ-सफाई से रखना होता है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि अगर घर का यह स्थान राहु के प्रभाव में आ जाता है तो घर की खुशियों को बुरी नजर लग जाती है। कुछ संकेतों से पता चलता है कि किचन में राहु का प्रभाव है आइए जानते है क्या है वह संकेत..
वास्तु शास्त्र के अनुसार राहु टूटे हुए दरवाजे, उखड़े हुए प्लास्टर, दीवारों में आई दरारें, टूटी-फूटी चीजे और अंधेरे कोनों में रहता है। जहां राहु होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।
किचन बहुत लंबा नहीं होना चाहिए और किचन से धुंआ निकलने का पूरा प्रबंध होना चाहिए। किचन की दीवारों का रंग फीका होने लगे तो तुरंत कलर करा लेनी चाहिए।
किचन से राहु भगाने के उपाय
किचन में रोशनी का अच्छा प्रबंध करें ताकि कोई भी कोना अंधेरा नहीं रहे। दीवारों में दरारें आने पर उसकी मरम्मत में देर न करें। किचन को हमेशा साफ रखें।
रात में सोने से पहले किचन की साफ सफाई कर लें। झूठे बर्तन वॉश बेसिन में रात को नहीं छोड़े। सुबह और शाम में भोजन बनाने से पहले किचन में धूप दीप दिखायें।

0 Comments