मानसूनी मौसम में जिता अच्छा होता हैं, उतना ही नुकसानदायी होता है। क्योंकि बारिश के पानी की वजह से हर तरफ गंदगी फैली रहती है। इस गंदगी और पानी में मच्छर पैदा हो जाते है।
जो मौसमी रोगों को जन्म देने का काम करते है। मच्छर के काटने पर लोग चिकनगुनिया, डेंगू और मलेरियां से पीडि़त हो जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे घरेलू टिप्स है जिनको अपनाकर हम खुद को और अपने परिवार को इन रोगों से बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में…
-किशमिश, तुलसी, अजवायन और नीम की सूखी पत्तियां को लेकर एक गिलास पानी में उबाल लीजिए। फिर उस पानी का दिन में तीन बार पीजिए।
-घर के अंदर लेमन बाम का पौधा लगाए और इसके पत्ते घर और कमरे में रखें। ऐसा करने से मच्छर घर में नहीं घुसेगे।
-आप गिलोय को पानी में उबालकर उसकी भाप का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं। साथ ही गिलोय की बेल के तने के रस का सेवन करने से डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों को लाभ मिलता है।
-गर्म पानी के साथ तुलसी की पत्तियों की चाय का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं। अगर आप घर में जंगली तुलसी के पत्ते रखते है तो आप काफी हद तक मच्छरों से बचे रहेंगे।
-क्या आपके घर में मच्छर ज्यादा है तो नीम का तेल घर के हर खिडक़ी-दरवाजे पर लगाएं। साथ ही नीम के तेल का दिया जलाने से भी मच्छर अंदर नहीं रूकेंगे। बारिश के मौसम में नीम की पत्तियां भी चबाएं।
0 Comments