ऐसे सपने देते हैं धन प्राप्ति के संकेत, जानिये

 

ऐसे सपने देते हैं धन प्राप्ति के संकेत, जानिये

स्वप्न शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि हर एक सपने का एक मतलब होता है। मान्यता है कि जीवन में आने वाली परिस्थितियों को सपने पहले ही बता देते हैं। स्वप्न शास्त्र में ऐसा कहा जाता है कि सपनों के माध्यम से भी हम ये जान सकते हैं कि भविष्य कैसा होने वाला है। यहां तक कि यह भी पता लगाया जा सकता है कि हमें जीवन में क्या नई चीज मिलने वाली है और क्या खोने वाला है। ऐसे ही सपने होते हैं पैसों से संबंधित। जिनसे ये पता चलता है कि भविष्य में आपके पास पैसा आ सकता है या फिर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वप्न शास्त्र की इस रिपोर्ट में जानिए कौन-से हैं वह सपने जिनसे बनते हैं धन प्राप्ति के संकेत –

सपने में दिखे उल्लू: अगर आपको सपने में उल्लू दिखे तो कहा जाता है कि शीघ्र ही आपके जीवन में अपार धन सम्पत्ति आने वाली है। उल्लू को माता महालक्ष्मी का वाहन माना जाता है। इसलिए स्वप्न शास्त्र में उल्लू दिखने का सीधा अर्थ यह ही बताया जाता है कि अब आपके घर में देवी लक्ष्मी का वास होने वाला है।

चांदी देखने से मिलेगा लाभ: चांदी का बहुत शुभ धातु माना जाता है। वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि चांदी दिखना धन लाभ के संकेतों को जाहिर करता है। अगर आपको सपने में चांदी दिखती है तो माना जाता है कि जल्दी ही आपके जीवन में धन का आगमन होने वाला है। चांदी धन को खींचने वाली मानी गई है। जो व्यक्ति सपने में चांदी देखता है, वह असल में धन लाभ को अपनी ओर आकर्षित कर रहा होता है।

संतरे का पौधा: सपने में संतरे का पौधा दिखना अच्छा संकेत मानते हैं। स्वप्न शास्त्र में कहा जाता है कि संतरा धन का सूचक है। जब किसी व्यक्ति को अचानक धन प्राप्ति होने वाली होती है तो उसे सपने में संतरे का पौधा दिखता है। संतरे का पौधा देखने पर व्यक्ति को यह मानना चाहिए कि उसकी आर्थिक समस्याओं के खत्म होने का समय आ गया है। स्वप्न शास्त्र में इस सपने को सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना गया है।

देव दर्शन: अगर आपको सपने में किसी देवी-देवता के दर्शन हुए हैं तो स्वप्न शास्त्र में इसे धन से जोड़ कर देखा जाता है। कहते हैं कि देव या देवी के दर्शन शुभता प्रदान करने वाले होते हैं। ऐसे सपने व्यक्ति के मन से नकारात्मकता को दूर करते हैं। साथ ही ऐसे सपने देखने वालों पर ईश्वरीय कृपा होती है और वो धनवान होते चले जाते हैं। स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपने अथाह धन देने वाले माने गए हैं।

Post a Comment

0 Comments