वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जो भी सामान रखा जाता है । उसका बहुत महत्व बताया गया है । इन चीजों का सबसे ज्यादा असर इंसान के भाग्य पर पड़ता है । माना जाता है कि यदि वस्तु सही दिशा में रखी गई हो तो वह भाग्य के दरवाजे खोल देती है। यदि चीजें गलत दिशा में हो तो इंसान हमेशा परेशानियों से घिरा रहता है। भारतीय वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है।
जिन्हें घर में लगाने भर से ही लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। और माता लक्ष्मी उस घर को कभी छोड़कर नहीं जाती अगर यह पौधा घर के आस पास भी हो तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
हर इंसान की कामना होती है कि उसके पास ढेर सारा धन हो कभी भी पैसों की कमी ना हो ऐसा तभी संभव हो सकता है जब मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है। और व्यक्ति मेहनती हो और बिना मेहनत के कमाया गया पैसा ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी है जो मां लक्ष्मी को अत्यधिक प्रिय है और जिन्हें करने से मां लक्ष्मी की कृपा हम पर हमेशा बनी रहती है।
आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताएंगे जो मां लक्ष्मी को अत्यधिक प्रिय है और यह पौधा घर को बुरी नजर से भी बचाता है आइए जानते हैं कौन सा है वह पौधा।शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे पेड़-पौधे बताए गए हैं जिनके होने से चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं। इन पेड़-पौधों में आंकड़े का पौधा भी शामिल है जिसे हम आग का पौधा भी बोलते हैं। कहते हैं कि यदि यह पौधा घर के सामने है तो बहुत लाभ पहुंचाता है इसके अलावा यदि घर के आसपास भी है तो भी बहुत शुभ माना जाता है।
इसके फूल सफेद रंग के होते हैं और ज्योतिष के अनुसार जिस घर के सामने या आसपास आंकड़े का पौधा है उस घर पर कभी भी किसी नकारात्मक शक्ति का प्रभाव नहीं पड़ता। इसके अलावा वहां रहने वाले लोगों को तांत्रिक बाधा है कभी नहीं सताती यह पौधा घर के आस-पास सकारात्मक वातावरण बनाए रखता है। जिसे हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है ऐसे घर पर माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है ।इसके अलावा आंकड़े के फूल भगवान शिव पर चढ़ाएं जाने से भी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। ऐसा माना जाता है कि अगर सफेद आंकड़े की जड़ में भगवान गणेश जी की प्राकृतिक रुप से आकृति बनती है तो यह बहुत ही शुभ होती है इसे तिजोरी में रखने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

0 Comments