7 सीक्रेट जिंदगी के, जो किसी भी लड़के से शेयर नहीं करतींं लड़कियां

7 सीक्रेट जिंदगी के, जो किसी भी लड़के से शेयर नहीं करतींं लड़कियां

लड़कियों को समझ पाना कितना मुश्किल है, ये तो आप भी जानते होंगे। लड़कियां अपने मन की बातें आसानी से लड़कों को नहीं बताती हैं, लेकिन कुछ समय तक आप उनके साथ रहकर खुद उन बातों को समझने लगते हैं। हर लड़कियों के अंदर कुछ न कुछ ऐसी बातें जरूर होती हैं, जो वो सबसे छुपाकर रखती हैं। लेकिन बहुत सारी बातें लड़किया सीक्रेट  भी रखती हैं। 

लड़कियों की ये बातें ऐसी होती हैं, जिनके बारे में लड़के कभी भी पता नहीं लगा सकते हैं। ये बातें वो आपसे जीवनभर छुपाकर रख सकती हैं। बहुत बार वो अपने मन की इन्हीं बातों का गुस्सा भी आप पर निकालती हैं या इन्हीं विचारों के कारण खुद को अकेला  भी महसूस करती हैं।

तो आखिर क्या होती है लड़कियों की वो सीक्रेट बातें, जो वो लड़कों से हमेशा छुपा कर रखती है। आज हम आपको लड़कियों की इन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. इंटीमेसी के बारे में लड़कों को नहीं बताती लड़कियां 

लड़कियां अपने पुरुष साथी या प्रेमी (Lover) को कभी भी सच-सच इस बात के बारे में नहीं बताती हैं कि उनके कितने मर्दों से संबंध  रह चुके हैं। लड़कियां अपने प्रेमी और पति से हमेशा ऐसी बातें छुपाती हैं, जिसमे उनके पहले के प्रेम संबंधों का जिक्र हो। 

लड़कियां पुरुषों से अक्सर इस बात को छुपाती हैं, क्योंकि उन्हें डर होता है कि पुरुष साथी इस बात से नाराज ना हो जाए या उनके बारे में मन में कोई भी बुरी धारणा ना पाल ले। अपनी इंटीमेसी  यानि की गुप्त संबंधों की बात लड़कियां हमेशा छुपा कर रखती है। इन बातों को लड़कियां आपस में साझा कर लेती हैं, लेकिन पुरुषों को नहीं बताती।

2. एक्स से तुलना की बात को छुपा कर रखती हैं लड़कियां 

बहुत सारी लड़कियां अपने पार्टनर की अपने एक्स से तुलना करती हैं। लड़कियां इस बात को गुप्त रखती हैं, क्योंकि वे नहीं चाहती की इससे उनका पुरुष साथी बुरा या अपमानित महसूस करे। लेकिन हकीकत तो ये है कि हर महिला अपने पुरुष पार्टनर की तुलना एक्स  से करती ही है और साथ ही एक्स को कभी ना कभी वे याद भी करती हैं। 

पर पार्टनर की खुशी के लिए वे इस बात को छुपा कर रखती है। इन बातों को महिलाएं अपनी सहेलियों  को बता देती हैं, लेकिन पुरुषों से छिपाती हैं। महिलाएं अपनी महिला दोस्तों से जो बातें कर लेती हैं, वो कभी अपने बॉयफ्रेंड और पतियों को भी नहीं बताती।

3. फेक ऑर्गेज्म की बात को लड़कों से छुपाती हैं लड़कियां

ये सुनकर आपको हैरानी होगी लेकिन ये सच है। बहुत बार महिलाएं ऑर्गेज्म ना पाने पर ऑर्गेज्म पाने का नाटक करती हैं। ऐसे में वे जान-बूझकर सेक्सी  आवाज निकालती हैं, ताकि आपका कॉन्फिडेंस  बढ़ जाए। आप अपनी पार्टनर को जब पूछते हैं कि उन्हें कैसा लग रहा है, तो वे हमेशा आपको अच्छा ही जवाब देगीं। अपने ऑर्गेज्म से संबंधी सच को महिलाएं हमेशा छुपा रखती हैं।

4. ख्यालों में जीती है हर लड़की

कोई भी महिला चाहे कितनी भी मजबूत और सफल क्यों ना हो। सच तो ये है की हर महिला ख्यालों (Fantasy) में जीती है। हर एक महिला कि अपनी एक काल्पनिक दुनिया होती है, जिसमें वो अपने आपको सबसे खूबसूरत दिखाना चाहती है और चाहती है कि दुनिया का हर लड़का उनकी तरफ आकर्षित (Attract) हो। लेकिन अपने इन ख्यालों को लड़कियां हमेशा गुप्त रखती हैं।

5. क्रश और प्यार की बातों को लड़कों से छुपाती हैं लड़कियां

प्यार और क्रश  जैसी बातें महिलाएं अक्सर छुपा कर रखती हैं। कोई भी लड़की अपने अतीत के बारे में कभी नहीं बताती। यानी लड़कियां खुलकर किसी को भी नहीं बताती हैं कि वे किसी से प्यार  करती हैं या उनका क्रश किस पर है। वे अक्सर सही समय का इंतजार करती हैं और उनकी कोशिश ये ही होती है कि पुरुष पहले अपने प्यार का इजहार  करें। 

महिलाएं पुरुषों से ज्यादा डरती हैं कि कहीं उन्हें ना सुनने को न मिल जाए। ऐसे में वो अपने मन की भावनाओं को गुप्त ही रखती हैं। हां, ये बातें वे अपने बेस्ट फ्रेंड  को जरूर बता देती हैं, लेकिन खुद प्यार या क्रश को नहीं बता पाती हैं।

6. आर्थिक स्थिति की बातें गुप्त रखती हैं महिलाएं 

महिलाएं पुरुषों को कभी भी अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में खुलकर नहीं बताती हैं। महिलाओं की सेविंग और इनकम  के बारे में शादी के बाद भी पुरुषों को अच्छी तरह नहीं पता होता है। 

लेकिन आम गृहिणी के पास भी सेविंग के लाखों रुपए मिल जाते हैं। लेकिन आमतौर पर महिलाएं अपनी सेविंग  और पैसे से संबंधी बातें गुप्त रखती हैं।

7. बीमारी के बारे में किसी को नहीं बताती लड़कियां

आपने घर पर देखा होगा की आपकी मां बीमार होने पर भी काम करती रहती हैं। महिलाएं अक्सर अपनी बीमारी  के बारे में किसी को भी नहीं बताती और बीमार होने के बावजूद भी काम करती रहती हैं। महिलाएं अपने बीमारी और रोग संबंधी बातों को सीक्रेट  रखती हैं।

कमोबेश हर लड़की के जीवन में ये बातें वे पुरुषों से गुप्त रखती हैं। पुरुषों को इन बातों को ख्याल रखना चाहिए, ताकि वे अपनी महिला साथी को बेहतर समझ पाएं और रिश्ते को खुशहाल बना पाएं।

Post a Comment

0 Comments