मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव की वजह से आजकल लोग मच्छरों से बेहद परेशान है. ये मौसम मच्छरों के प्रजनन के लिए काफी अनुकूल हैं. ऐसे में मलेरिया, डेंगू बुखार, जीका जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है. पिछले कुछ साल से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ा है. अगर आप इस तरह की बीमारियों से सुरक्षा चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. आज हम आपको घर बैठे मच्छरों को भगाने वाले रिफिल बनाने का सस्ता और आसान तरीका बता रहे हैं. इससे आप महज 2.50 रुपए में घर पर ही बना सकते है.
शुरु हो जाएं ये 3 चीजें तो समझ लो कि पुरुष का दुर्भाग्य शुरू हो चुका है!
रिफिल बनाने के लिए आपको आधा लीटर तारपीन के तेल और आधा पैकेट कपूर की जरुरत होगी. इससे आप 1 साल के लिए मच्छरों को भगाने वाला रिफिल तैयार कर सकते हैं. किसी भी खाली रीफिल में तारपीन के तेल और कपूर से तैयार किया गया मिश्रण लिक्विड आप अपने घर पर बना सकते हैं.
इस तरह करें तैयार:
लिक्विड बनाने के लिए कपूर की एक गोली को सिल पर बारीक चूरन की तरह पीस लीजिए. अब एक पुरानी रिफिल से उसका ढक्कन निकालकर उसमें बारीक पिसे कपूर को डालें और उसमें तारपीन का तेल डालकर अच्छे से हिला लें ताकि दोनों मिक्स हो जाए. रिफिल के ढक्कन को बंद कर दें.
ये सुनिश्चित कर लें कि तारपीन के तेल में कपूर पूरी तरह घुल जाए. लीजिए तैयार हो गया आपका मच्छरों से निपटने के लिए घर पर बनाया सबसे सस्ता रिफिल. बता दें कि बाजार में तारपीन का तेल कम कीमत पर मिल जाता है और कपूर का एक पैकेट केवल 10 रूपए में जिसमें 25 से ज्यादा कपूर की गोलियां होती हैं.
मच्छरों को भगाने के लिए त्वचा पर लगाये जाने वाले ऑयल सॉल्युशन से बने रेप्लेंट का भी इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, एल्कॉहोल से बना रेप्लेंट भी मच्छरों पर काफी असरदार होता है. इसकी महक से मच्छर दूर भागते हैं.

0 Comments