व्यक्ति की लंबाई एक तय उम्र के बाद बढ़नी बंद हो जाती है। लोगों की लंबाई उनको मिलने वाले पोषण तत्वों और अनुवांशिक गुणों पर निर्भर करते हैं। अगर इनमें से किसी चीज में कमी होती है तो व्यक्ति की लंबाई नहीं बढ़ती है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जिनसे 24 की उम्र तक हाइट को बढ़ाया जा सकता है।
1. एक व्यक्ति की लंबाई 18 साल की उम्र तक तेजी से बढ़ती है। क्योंकि उस वक्त ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन यानि एचजीएच सक्रिय होता है, लेकिन उम्र बढ़ने पर ये हामोन्स कमजोर हो जाते हैं। जिससे हाइट बढ़ना रुक जाती है।
2. लंबाई बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का चूर्ण बहुत फायदेमंद होता है। अगर 2 ग्राम अश्वगंधा और इतनी मात्रा में ही काले तिल, 3 से 4 खजूर और एक चम्मच देसी को मिलाकर एक महीने तक खाने से लंबाई बढ़ने लगेगी।
3. ज्यादा उम्र में भी हाइट बढ़ाने के लिए आंवले का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस और खनिज लवण पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषक तत्व प्रदान करते हैं। अगर रोजना आधा गिलास आंवले का जूस या दो कच्चे आंवले खाए जाए तो हाइट बढ़ सकती है।
4. कई बार हार्मोनल बदलाव की वजह से भी लोगों की हाइट बढ़ना रुक जाती है, इसे ठीक करने के लिए रोजना आधा चम्मच अश्वगंधा चूर्ण को एक चम्मच दूध में मिलाकर खाना चाहिए। ये प्रक्रिया सुबह—शाम दो टाइम करें। ऐसा करीब एक महीने तक लगातार करने से असर दिखने लगेगा।
5. अगर व्यक्ति को गुड़ में प्याज का रस मिलाकर दिया जाए तो इससे भी हाइट बढ़ाने वाले हार्मोन्स सक्रिय हो जाते हैं। ये प्रक्रिया आपको रोज सुबह और शाम को करनी होगी।
6. रोजाना चुकंदर,गाजर और टमाटर तीनों को बराबर मात्रा में मिलाकर जूस बनाएं। अब रोजाना दोपहर के खाना खाने के आधे घंटे बाद इस जूस को पिएं। इससे शरीर को कई विटामिन्स मिलेंगे, जिससे हाइट बढ़ने में मदद मिलेगी।
7. अगर आप जल्दी हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो एक कटोरी दही व दाल में थोड़ा-सा चुना मिलाकर खाएं, इससे शरीर को कैल्शियम मिलेगा। जिससे हड्डियां मजबूत और लचीली बनेगी, जो हाइट बढ़ने में मदद करेगी।
8. हाइट बढ़ाने के लिए दो काली मिर्च के चूर्ण को एक चौथाई चम्मच मक्खन के साथ खिलाने पर परेशानी दूर हो जाएगी। इससे एचजीएस हार्मोन दोबारा सक्रिय हो जाएंगे।
9. जल्दी हाइट बढ़ाने के लिए नागौरी और अश्वगंधा को पीसकर चूर्ण बना लें। इसमें बराबर मात्रा में मिश्री भी मिलाएं। अब रोजाना इस चूर्ण का एक चम्मच देसी गाय के दूध से लेने पर लाभ होता है।
10. हाइट बढ़ाने के लिए प्रोटीन भी बहुत जरूरी होता है, इसलिए रोजाना चार से पांच अखरोट और 7 से 8 काजू खाने चाहिए। इससे शरीर को पोषण मिलेगा।

0 Comments