क्या RCB का चैंपियन बनने का सपना होगा पूरा? जानिए टीम के बड़े रिकॉर्ड

क्या आरसीबी का चैंपियन बनने का सपना होगा पूरा? जानिए टीम के बड़े रिकॉर्ड

कोरोना काल में आइपीएल 2020 (ipl 2020) के लिए यूएई पूरी तरह से तैयार है. सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) 21 सितंबर से IPL-2020 के सफर की शुरुआत करेगी. 2016 में विराट की कप्तानी में आरसीबी आईपीएल का फाइनल खेली थी, तब उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 रन से हराया था.

आरसीबी टीम एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है और उसके फैंस को उम्मीद है कि शायद इस बार कोहली की कप्तानी में टीम कुछ करिश्मा कर पाएगी. बैंगलोर का पहला मैच 21 सितंबर को दुबई में सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में इस सीजन में कई जबरदस्त खिलाड़ी हैं. कई बेहतरीन भारतीय और विदेशी प्लेयर्स को उन्होंने आईपीएल नीलामी के दौरान खरीदा था. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है. ऐसे में IPL में आरसीबी के इतिहास उसके अबतक के प्रदर्शन और टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों पर डालते हैं एक नजर…

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी)
कप्तान : विराट कोहली
होम ग्राउंड : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु)
टीम मालिक : यूनाइटेड स्पिरिट्स ग्रुप

कब बनी आरसीबी
आरसीबी की स्थापना 20 फरवरी 2008 को हुई जब लिकर बैरन विजय माल्या ने टीम की नीलामी में $111.6 मिलियन रकम अदा की. तब आरसीबी से महंगी सिर्फ मुंबई इंडियंस की नीलामी हुई थी.

सबसे बड़ा स्कोर और शर्मनाक हार का रिकार्ड भी आरसीबी के नाम
आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम के नाम दर्ज है. 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 263 रन बनाए थे. वहीं सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने का रिकॉर्ड भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के नाम है. केकेआर ने आरसीबी को केवल 49 रन पर ढेर किया था.

कैसा ऐसा रहा आरसीबी का आईपीएल का सफर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल के उद्घाटन संस्करण 2008 में 7वें पायदान पर रही.

इसके बाद 2009 में आरसीबी ने अपने दमदार खेल प्रदर्शन से दूसरा स्थान हासिल किया.

2010 में आरसीबी तीसरे स्थान पर रही.

2011 में आरसीबी फाइनल तक जरूर पहुंची लेकिन खिताब हासिल नहीं कर पाई और दूसरे स्थान पर रही.

2012 में यह पांचवें स्थान पर रही.

इसके बाद 2013 में आरसीबी बेहद खराब प्रदर्शन के चलते आखिरी पायदान आठवें स्थान पर रही.

2014 में भी आरसीबी के पहले जैसे ही हाल रहे और सातवें स्थान पर रही.

2015 में आरसीबी ने कुछ अपने प्रदर्शन में कुछ सुधार किया जिसकी बदौलत तीसरे स्थान पर रही.

2016 में कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी आइपीएल चैंपियन बनने चूक गई और वह दूसरे स्थान पर रही.

2017 में एक बार फिर से आरसीबी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वह अंक तालिका में अंतिम पायदान पर पहुंच गई
.
इस बार इन दिग्गज खिलाड़ियों पर रहेगा दारोमदार

कप्तान विराट कोहली समेत एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल पर आरसीबी को इस बार भी बेहतर प्रदर्शन के साथ खिताब जिताने का पूरा दारोमदार रहेगा.

कप्तान विराट कोहली ने आरसीबी के लिए सबसे ज़्यादा मैच खेले हैं. उन्होंने 164 मैचों में 37.53 की औसत से कुल 4842 रन बनाए हैं. कोहली ने सीजन 2016 में रिकॉर्ड 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी.

वहीं एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल क्रमशः 102 और 91 मैच खेलकर दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं.

क्रिस गेल ने आईपीएल सीज़न 2011 और 2012 में 608 और 733 रन बनाकर लगातार दो बार ऑरेंज कैप हासिल की है.

टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी
विराट कोहली – 17 करोड़
एबी डीविलियर्स – 11 करोड़
क्रिस मॉरिस – 10 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की पूरी टीम
विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, मोइन अली, युजवेंद्र चहल, पार्थिव पटेल, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, पवन नेगी, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, एरोन फिंच, क्रिस मॉरिस, शाहबाज अहमद, पवन देशपांडे,जोशुआ फिलिप, इशरू उडाना, डेल स्टेन, एडम जांपा.

Post a Comment

0 Comments