रॉन्ग स्टेप या भाई की गलती? आखिरकार कैसे NCB के जाल में फंसी रिया चक्रवर्ती

रॉन्ग स्टेप या भाई की गलती? आखिरकार कैसे NCB के जाल में फंसी रिया चक्रवर्ती

ड्रग मामले (Drug Case) में गिरफ्तार बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उसके भाई शोविक (Showik Chakraborty) को विशेष अदालत से भी जमानत नहीं मिली है। रिया के वकील सतीश मानेशिंदे अब बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती देंगे ये सभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया की जमानत का कड़ा विरोध किया था। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि सुशांत सिंह राजपूत केस से अचानक ड्रग्स कनेक्शन कहां से आया और रिया चक्रवर्ती एनसीबी के जाल में फंस गई।

दरअसल रिया का भाई शोविक अगर एक गलती न करता तो NCB को रिया पर शिकंजा कसना काफी मुश्किल जो जाता जिस वक्त NCB रिया, उसके भाई शोविक, फ्लोर मैनेजर सेमुअल मिरांडा और कुक दीपेश का एकाउंट खंगाल रही थी, उसी वक़्त NCB की नजर रिया के कार्ड से हुई एक पेमेंट पर पड़ गई दरअसल ये पेमेंट एक ड्रग डीलर को budd यानि गांजे के बदले की गई थी।

बता दें की शोविक ने कुछ महीने पहले सेमुअल मिरांडा को एक ड्रग्स पैडलर के पास budd लेने के लिए भेजा था। पर जल्दबाजी में उस दिन सेमुअल मिरांडा पैसे ले जाना भूल गया और फिर वहां पहुंचकर सेमुअल ने शोविक को कॉल किया और पमेंट के करने के लिए बोला तभी शोविक ने सेमुअल को रिया के कार्ड से पेमेंट करने के लिए बोला यही पर एक ड्रग डीलर के साथ रिया के फाइनेंसियल ट्रांसजेक्शन से रिया पर NCB का शिकंजा कस गया। ये बात तो जगजाहिर हो ही गई है कि अधिकतर पैसा ड्रग्स खरीदने के लिए सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से ही जाता था।

व्हाट्सऐप चैट्स पर मौजूद हैं सबूत
दरअसल, सुशांत के फ्लोर मैनेजर सेमुअल मिरांडा के पास ही घर खर्च का काफी पैसा रखा होता था। औऱ इसी पैसे से सेमुअल के जरिये ड्रग्स की छोटी-छोटी खेप खरीदी भी जाती थी। इसके सबूत कई व्हाट्सएप चैट्स भी है. तफ्तीश के मुताबिक लॉकडाउन के वक्त सेम्युअल मिरांडा छुट्टी पर चला गया था। कोरोना वायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन की वजह से समुद्र और फ्लाइट से ड्रग्स की खेप मुंबई में आना बंद हो गई थी। ऐसे में मुम्बई में ड्रग्स डीलर्स के पास ड्रग्स की सप्लाई कम थी. ऐसे में रिया के भाई शोविक ने खुद कई बार ड्रग डीलर्स से सीधे संपर्क किया जबकि लॉकडाउन से पहले शोविक ज्यादातर बासित परिहार, जैद और केज़ान इब्राहिम से ही ड्रग्स ख़रीदता था।

Post a Comment

0 Comments