सुशांत केस: NCB ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, बड़े पैमाने ड्रग्स जब्त

सुशांत केस: NCB ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, बड़े पैमाने ड्रग्स जब्त

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की संदेहास्पद मौत से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच कर रहे नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने शुक्रवार को 4 लोगों को हिरासत में ले लिया एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए चार लोगों में से एक के यहां स्थित आवास पर छापेमारी करने पर एनसीबी ने 928 ग्राम चरस और नकदी बरामद की तीन अन्य संदिग्धों को अलग से हिरासत में लिया गया और उनके पास से करीब 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की मुंबई इकाई के दल ने अंकुश अरेंजा से ड्रग तस्करों के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध को वर्सोवा से हिरासत में लिया. 29 वर्षीय अरेंजा से पूछताछ के दौरान इस संदिग्ध का नाम सामने आया था। छापेमारी में दल को 928 ग्राम चरस और 4,36,000 रुपए नकद बरामद हुए।

एनसीबी ने तीन अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा जिनके पास से कुल 490 ग्राम गांजा बरामद हुआ. अरेंजा एनसीबी द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक है। हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। इस मामले में एनसीबी रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक समेत 12 से अधिक लोगों को हिरासत में ले चुकी है।

ड्रग्स केस में एनसीबी की टीम मुंबई से लेकर गोवा तक के ड्रग नेटवर्क की तत्परता से तलाश कर रही है। अभी तक जितने ड्रग पैडलर एनसीबी की गिरफ्त में आए हैं उनके कनेक्शन शोविक चक्रवर्ती और रिया चक्रवर्ती से मिले हैं. एनसीबी की टीम चाहती है कि वह इन पैडलर के जरिए इस ड्रग्स की पूरी चेन का पता लगाए जिससे मुंबई के साथ ही पूरे देश में पहुंचाई जा रही ड्रग्स के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

शुक्रवार को एनसीबी की टीम ने इस मामले में राहिल विश्राम नाम के एक बड़े ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है. इस ड्रग पैडलर के पास से एनसीबी को लगभग 1 किलो ड्रग्स मिली है, जिसकी कीमत 3 से 4 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। एनसीबी की टीम को राहिल के घर से 4.5 लाख रुपए कैश भी मिला है. राहिल का बॉलीवुड सेलेब्स के साथ सीधा लिंक था और वह बॉलीवुड की पार्टियों में आया भी करता था।

Post a Comment

0 Comments