
मनीष ने टी-20 क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से खास जगह बना चुके है. वह अब नियमित तौर पर भारतीय टीम का हिस्सा बन गए हैं। मनीष ने इस फॉर्मेट में उस समय सनसनी मचा दी थी जब वह आईपीएल में सबसे पहले शतक लगाने वाले भारतीय बने थे साल 2009 में डेक्कन चार्जस के खिलाफ खेलते हुए मनीष ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 73 गेंदों मे 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 114 रनों की नाबाद पारी खेली थी. टी-20 क्रिकेट में मनीष पांडे कुल दो बार शतक लगा चुके हैं। मनीष पांडे भारतीय टीम के काफी लकी हैं खास तौर पर टी20 फॉर्मेट में मनीष पांडे पिछले 19 मैचों में जब-जब भी प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए हैं टीम को जीत मिली हैं।वहीं कई बार मनीष मिडिल ऑर्डर में खुद जीत का कारण बने हैं।
0 Comments