खूंखार मगरमच्छ के जबड़े से बचकर भागा कछुआ...



मगरमच्छ दुनिया के सबसे खतरनाक और खूंखार जानवरों में गिना जाता है. मगरमच्छ की चपेट में आने वाला कोई भी इंसान या जानवर जिंदा नहीं बच सकता. लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे भाग्यशाली कछुए के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक बार नहीं बल्कि दो बार मगरमच्छ के जबड़े में जा फंसा लेकिन फिर भी वह जिंदा बच गया. सोशल मीडिया पर कछुए को चबाते हुए मगरमच्छ का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि मगरमच्छ कछुए को चबाकर खाने की कोशिश कर रहा है लेकिन उसके कठोर शेल की वजह से मगरमच्छ की सारी कोशिशें धरी की धरी रह गईं. इसी बीच कछुआ मौका पाकर खूंखार मगरमच्छ के जबड़े से छलांग लगाकर भाग निकला. वीडियो में आप देख सकते हैं कि यदि मगरमच्छ चाहता तो वह दोबारा कछुए पर हमला कर सकता था, लेकिन उसने ऐसा करने की कोशिश भी नहीं की.

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस भाग्यशाली कछुए को नया जीवन मिलने पर बधाइयां दे रहे हैं. बता दें कि मगरमच्छ और कछुए का ये जबरदस्त वीडियो IRS अधिकारी नवेद ने शेयर की है. वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है, लिहाजा सोशल मीडिया यूजर्स इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं.



Post a Comment

0 Comments