एलोवेरा क्या है, क्यों है ये आपके लिए जरुरी , जाने इसके अनगिनत फायदे

एलोवेरा क्या है, क्यों है ये आपके लिए जरुरी , जाने इसके अनगिनत फायदे

अगर कर लिया इसका इस्तेमाल तो जिंदगी में कभी न होंगे फोड़े फुंसी,त्वचा रोग ,कब्ज़ ,शुगर हम आपको इस पौधे के गुण और लाभ की एक लम्बी सूची से अवगत कराएँगे।  यह है एलोवेरा  इसे संजीवनी के नाम से संबोधित करना किसी भी प्रकार की अतिशयोक्ति नहीं कहलाई जा सकती है। अगर आपके चेहरे से बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगे हैं तो आपको अभी से एलोवेरा का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। खूबसूरती निखारने में इसके और भी फायदे हैं। एलोवेरा के फायदे तो अनगिनत हैं। कुछ फायदों के बारे में तो आप पक्का जानते होंगे इसकी पूरे विश्व भर में 500  से ज़्यादा प्रजातियां पायी जाती  हैं, परंतु इनमें से केवल 5 प्रजातियां हीं हमारे स्वास्थ्य के लिए गुणकारी हैं।

इसका प्रयोग एक पौष्टिक आहार के रूप में भी होता है। विभिन्न मिनरल्स, विटामिन्स से युक्त आलोवेरा थोड़ी गर्मी के साथ अपना प्रभाव देता है। हालांकि जरूरी नहीं है कि हर एक की त्वचा इसे उसी रूप में स्वीकार करे। 

एलोवेरा के फायदे

 1. त्वचा को नमी देने के लिए
एलोवेरा त्वचा को पोषण देने का काम करता है. ये एक बहुत अच्छा मॉइश्चराइजर है। किसी भी स्क‍िन टाइप के लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, बशर्ते आपको इससे एलर्जी न हो।

2. दाग-धब्बों के लिए
अगर आपके चेहरे पर दाग हैं तो एलोवेरो का नियमित इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद रहेगा।  इससे रेग्युलर इस्तेमाल से त्वचा के अनचाहे दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।

3. रिंकल्स
एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है।  यह त्वचा पर मौजूद महीन रेखाओं को साफ करने का काम करता है। यह एक बेस्ट और नेचुरल एंटी-एजिंग प्रोडक्ट है।

4. निखार के लिए
यह बहुत अच्छा क्लींजर है। ये त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद गंदगी और डेड सेल्स को साफ करने का काम करता है, जिससे चेहरे पर निखार आ जाता है। अगर आपके पास एलोवेरा जेल है तो अच्छी बात है, वरना आप एलोवेरा की एक स्ट‍िक को बीच से काटकर उसके गूदे को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. कील-मुंहासों की समस्या में
एलोवेरा में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है।  इसकी ये खूबी कील-मंहासों से राहत दिलाने में बहुत कारगर होती है।  जब बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन होगा नहीं तो कील-मुंहासों की समस्या भी नियंत्रण में रहेगी।

6. शरीर में स्फूर्ति के लिए रोज सुबह इसके लगभग एक छोटे प्याले के सेवन से दिन-भर शरीर में ताकत और स्फूर्ति बनी रहती है।

इसके अलावा जानिये एलोबिरा के अनेको फायदे 

1  पेट से संबन्धित समस्याओं में रामबाण उपाय है।

जोड़ों के दर्द में काफी आराम पहुँचा देता है।

त्वचा की तमाम समस्याएँ जैसे मुंहासे, रूखी त्वचा, धूप से झुलसी हुई त्वचा, झुर्रियों, चेहरे के दाग-धब्बों, आंखों के काले घेरों, फटी एड़ियों के लिए यह काफी लाभप्रद है।

4  यह खून की कमी को दूर करता है तथा शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

5 एलोवेरा के रस में नारियल के तेल की थोड़ी सी मात्रा मिलाकर कोहनी, घुटने व एड़ियों पर कुछ देर लगाकर धोने से इन जगहों पर पड़ने वाला कालापन दूर होता है।

6 इसकी पत्तियों का सेवन करने से पेट में कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

7 गुलाबजल में एलोवेरा का रस मिलाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा की खोई नमी लौटती है।

8 एलोवेरा के गूदे में मुलतानी मिट्टी या चंदन पावडर मिलाकर लगाने से त्वचा के कील-मुंहासे आदि लंबे समय के लिए मिट जाते हैं।

9 एलोवेरा जूस के सेवन से त्वचा में निखार आने लगता है। इसके नियमित सेवन से आपकी त्वचा लंबे समय तक जवां और चमकदार लगती है।

10  इसको सिर्फ रोजाना पीने से या बालों में लगाने से चमक आती है, रूसी दूर हो जाती है और टेक्सचर भी अच्छा हो जाता है।

11  इसका नियमित उपयोग करके लंबी उम्र तक स्वस्थ रहा जा सकता है। आप बड़ी ही सुविधा के साथ आरोग्य पा सकते हैं।

12 वज़न घटाना बहुत लोगों के लिए आजकल एक सामान्य और आसान सा काम नहीं रहा। परंतु एलोवेरा जूस के नियमित इस्तेमाल से वजन बड़ी आसानी से घट जाता है।

13  एलोवेरा के रस में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर सिर में लगाने से सिर दर्द में आराम पहुँचता है।

14  बहुत ही कम लोग जानते हैं कि एलोवेरा का जूस पीने से पीलिया में भी फायदा पहुँचता है।

15 गर्भावस्था के दौरान पेट पर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में एलोवेरा बेहद लाभकारी है।

Post a Comment

0 Comments