प्रेग्नेंट होने से पहले ध्यान रखे ये जरूरी बाते, जाने !!

प्रेग्नेंट होने से पहले ध्यान रखे ये जरूरी बाते, जाने !!

गर्भावस्था में न सिर्फ महिला में शारीरिक और मानसिक बदलाव आना एक आम बात है। इसीलिए महिलाओं को गर्भवती होने से पहले उन तमाम जानकारियों का पता होना चाहिए जो गर्भावस्था के दौरान काम आने योग्य है, क्योंकि सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चि‍त करना हर महिला का अधिकार है। तो आइए जानें,गर्भवती होने से पहले किस तरह की जानकारियां होना आवश्यक है।

जिम्मेदारी लेने को तैयार –हर महिला को गर्भावस्था से पहले अपने आपको मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना जरूरी होता है व आने वाली जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार होना भी बहुत जरूरी है।

शारीरिक रूप से स्वस्थ  – गर्भधारण से पहले जरूरी है कि महिलाएं शारीरिक रूप से फिट हो यानी वो गर्भावस्था के दौरान होने वाली पीड़ा को उठाने के लिए सक्षम हों। गर्भावस्था से पहले बहुत अधिक वजन माँ और बच्चे दोनों के लिए खतरा बन सकता है।

सही उम्र में माँ बनने का निर्णय लेना – बहुत कम उम्र यानी 20 से कम उम्र में गर्भधारण मां और होने वाले बच्चे दोनों के लिए ही खतरनाक होता है। महिलाओं में गर्भधारण की उम्र 35 से कम होनी चाहिए। इससे भविष्य में होने वाले खतरों और गर्भपात की संभावना से बचा जा सकता है।

स्वास्थ्य का रखें ख्याल – अपना ब्लड प्रेशर नियंत्रि‍त करें। इससे आपको गर्भावस्था के दौरान कम परेशानी होगी। आप अपनी डाइट में फोलिड एसिड, विटामिन, प्रोटीन और कैलोरी की मात्रा को बढ़ा दें और लगातार डॉक्टर के संपर्क में रहें। एचआईवी एड्स, एण्ड्रीयोमेट्रोयोसिस और यौन विकार संबंधी रोगों से संबंधित चेकअप गर्भधारण से पहले ही करवा लेने चाहिए। इससे होने वाले बच्चे और मां को भविष्य में किसी भी तरह के खतरे की संभावनाएं कम होती है।

गर्भार्धारण से पहले रोग की जांच करवाना – गर्भार्धारण से पहले यदि महिला किसी रोग से संक्रमित है तो उसका पूरा इलाज करवाएं और गर्भधारण से पहले डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें। सिर्फ महिला ही नहीं बल्कि पुरूषों पर भी यही बात लागू होती है।


Post a Comment

0 Comments