
नई दिल्ली. जोस बटलर (Jos Buttler) और डेविड मलान की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित ओवर में 157 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड ने सात गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया. 54 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाने वाले जोस बटलर मैन ऑफ द मैच रहे है। बटलर ने एडम जम्पा की गेंद पर विजयी छक्का जड़ा तीसरा और अंतिम टी20 इसी मैदान पर आठ सितंबर को खेला जाएगा।
बटलर और बेयरस्टो ने संभाली पारी
158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और 19 रन पर ही जॉनी बेयरस्टो के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। हालांकि इसके बाद मलान और बटलर के बीच बड़ी साझेदारी हुई. दोनों ने मिलकर स्कोर 106 रन तक पहुंचाया। मलान ने 32 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 42 रन बनाए. मलान का विकेट गिरने के बाद बटलर बेथॉन, कप्तान ऑयन मोर्गन और मोईन अली के साथ छोटी छोटी पार्टनरशिप करके टीम को जीत की दहलीज तक लेकर आए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए हैं. सिर्फ एश्टन एगर और मिचेल स्टार्क ही थोड़ी किफायती गेंदबाजी कर पाए. एगर ने 4 ओवर में 27 रन लुटाकर 2 विकेट लिए, जबकि स्टार्क ने 4 ओवर में 25 रन देकर एक सफलता हासिल की।
बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को फिर किया निराश
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच ओवर तक तीन विकेट पर 30 रन था, जो कप्तान एरॉन फिंच (40) और मार्कस स्टोइनिस (35) के आउट होने से 13 ओवर में पांच विकेट पर 89 रन हो गया। ग्लेन मैक्सवेल (26) और एस्टन एगर ( 23) की पारियों से ऑस्ट्रेलिया अंतिम सात ओवरों में 68 रन जोड़ने में सफल रहा. इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद और मार्क वुड ने किफायती गेंदबाजी की, जबकि क्रिस जोर्डन (40 रन देकर दो) सबसे सफल गेंदबाज रहे।
0 Comments