इस फूल को देखने के बाद ऐसा लगता है कि मानो ये धरती पर उगने वाला कोई फूल नहीं है बल्कि यह स्वर्ग में उगता है, आपको बता दें कि इस फूल का नाम ब्रम्हकमल है जिसका मतलब होता है कि ब्रम्हा का कमल। आपको बता दें कि यह फूल मां नंदा का प्रिय फूल माना जाता है। इसके फूल से जुड़ी हुई एक कहानी भी है जिसके मुताबिक़ पांडव जब अज्ञातवास पर थे तो द्रौपदी भी उनके साथ ही रहती थीं और वो बेहद दुखी थीं क्योंकि वो हमेशा कौरवों से मिले अपमान के बारे में सोंचती रहती थीं ऐसे में शाम को उन्हें अचानक झरने के पानी बहकर जाता हुआ एक सुनहरा कमल दिखा।
द्रौपदी के सामने ही वह कमल खिल गया। जिसे देखकर द्रौपदी बहुत खुश हो गयीं। लेकिन कुछ ही पल में वो कमल मुरझा गया। ऐसा कहा जाता है कि इस कमल का मुरझाना दुःख आने का संकेत है और द्रौपदी के साथ भी ऐसा ही हुआ और तभी से इस कमल को लेकर कहा जाता है कि ये आने वाले भविष्य के बारे में बताता है। ये ब्रम्हकमल साल में सिर्फ एक बार ही एक रात के लिए खिलता है। आधी रात तक ये पूरा खिल जाता है और सुबह तक मुरझा जाता है। ब्रम्हकमल का जीवन सिर्फ से 5 से 6 माह ही होता है। हर कोई इस कमल को खिलता हुआ देखना चाहता है और अपने भविष्य के बारे में जानना चाहता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. wah post इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

0 Comments