जेल में ही रहेंगी रिया और उनका भाई शोविक, कोर्ट से सभी जमानत याचिकाएं खारिज

सुशांत सिंह मौत मामलाः सीबीआई ने दर्ज की FIR, रिया चक्रवती समेत 6 लोगों को  बनाया आरोपी - sushant singh death case cbi registers fir accused including 6  riya chakravati

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में मुंबई की सेशंस कोर्ट ने जमानत नहीं दी है। सभी 6 आरोपियों की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है. सभी 6 आरोपियों में रिया, शोविक, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा, जैद, बासित परिहार शामिल हैं.इससे पहले रिया ने जब बेल की अर्जी दी थी तब भी कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था. आज जेल में रिया तीसरा दिन है।

रिया के दो दिन जेल में बीत चुके हैं। जिस दिन कोर्ट ने फैसला सुनाया था उस दिन रिया ने एनसीबी के लॉकअप में अपनी रात गुजारी थी। इसके बाद अगले दिन रिया का भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया गया रिया की सेल के पास ही शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी का सेल है।

एनसीबी की पूछताछ में सामने आया था कि रिया और उनके भाई के कई ड्रग्स पैडलर्स संग संबंध थे। रिया और शोविक पर ड्रग्स की खरीद-फिरोख्त के आरोप हैं। रिया ने एनसीबी के सामने ड्रग्स खरीदने के बाद कबूली लेकिन ये नहीं माना कि वे भी इसका सेवन करती थीं। रिया ने साफ कहा कि वे सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदा करती थीं। वहीं उनके भाई शोविक ने बताया कि वे रिया के इशारे पर सुशांत के लिए ये ड्रग्स खरीदा करते थे।

Post a Comment

0 Comments