हिचकी को रोकने के घरेलू नुस्खे
चीनी का इस्तेमाल
चीनी हर किसी के किचन में आसानी से पाई जाती है. अगर आपको लंबे समय से हिचकी आ रही है तो चीनी का इस्तेमाल आपकी प्रॉब्लम को दूर कर सकता है. हिचकी रोकने के लिए आपको सिर्फ एक चम्मच चीनी का सेवन करना है. फिर देखिये कैसे जादुई तरीके से आपकी हिचकी गायब हो जाती है.
नमक वाला पानी
अगर आपको काफी समय से हिचकी आ रही है और यह रुकने का नाम नहीं ले रही तो नमक वाला पानी आपके लिए कारगार साबित हो सकता है. हिचकी आने पर धीरे-धीरे सांस लीजिये और पानी में थोड़ा नमक मिलाकर एक-दो घूंट पीजिये. ऐसा करने पर आपको आराम महसूस होगा.
काली मिर्च
हिचकी को बंद करने में काली मिर्च भी मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए आपको 2 काली मिर्च को थोड़ी सी मिश्री के साथ मुंह में डालकर चूसना होगा. इसके साथ आप पानी भी पी सकते हैं. ऐसा करने पर हिचकी का आना बंद हो जाता है.
चॉकलेट पाउडर
आपको जानकार हैरानी होगी कि चॉकलेट पाउडर से भी हिचकी आनी बंद हो जाती है. जब लंबे समय से हिचकी बंद ना हो रही हो तो आधा चम्मच चॉकलेट पाउडर खा लें. इससे तुरंत आराम मिलेगा.

0 Comments