लड़कियों की ये गलतियां बनती है यूरिन इन्फेक्शन का कारण, रखें इन बातों का ध्यान

लड़कियों की ये गलतियां बनती है यूरिन इन्फेक्शन का कारण, रखें इन बातों का ध्यान

लड़कियों को यूटीआई यानि यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन की समस्या होने लगती हैं। इस समस्या में यूरीन मार्ग के इंफेक्शन होने खतरा बनता हैं जिसका मुख्य कारण ऐसे टॉयलेट का इस्तेमाल करना होता हैं जहां सफाई नहीं होती हैं। बरसात में इन्फेक्शन होने की चिंता बहुत होती है। जिससे आपको हर तरह से ध्यान रखना पड़ता है। यूरिन इन्फेक्शन के लक्षणों में शामिल हैं – बार-बार पेशाब आना, पेशाब कम आना, पेशाब करते समय जलन होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना, बुखार और उल्टी की शिकायत होना।

यूरिन इन्फेक्शन का कारण:-

# यूरीन को लंबे समय तक रोककर रखना भी यरीन इन्फेक्शन का कारण बन सकती है।

# कॉफी और शराब ज्यादा लेना, एंटीबायोटिक्स लेना बंद करन देना, पीरियड्स के दिनों में साफ-सफाई न रखना भी यरीन इन्फेक्शन का कारण बन सकती है।

# यूरीन जाने के बाद प्राइवेट पार्ट की सफाई न करने के कारण इन्फेक्शन हो सकता है। एक ही पैड का लंबे समय तक इस्तेमाल भी खतरनाक हो सकता है।

यूरिन इन्फेक्शन का खतरा महिलाओं में अधिक होता है। इससे बचने के लिए जरूरी है साफ सफाई। अपने शरीर के साथ ही साफ टॉयलेट का ही इस्तेमाल करें। इससे संक्रमण नहीं होगा। यदि यूरिन इन्फेक्शन का संकेत मिल रहा है तो गर्म पानी पीना शूरू करें। इससे तेज पेशाब आएगा और संक्रमण दूर हो जाएगा।



Post a Comment

0 Comments